लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज को श्रद्धाजंलि देते समय भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान, कहा- मैंने अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं सोचा था

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2019 17:38 IST

देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार (06 अगस्त) की रात को निधन हो गया था, जिसके बाद पार्टी से लेकर पूरा देश शोक में डूबा हुआ गया। स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड शवदाह ग्रह में बुधवार की शाम को किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक कार्यक्रम में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं सोचा था कि किसी कार्यक्रम में दीदी को ऐसे श्रद्धांजलि दूँगा। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक कार्यक्रम में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए और कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं सोचा था कि किसी कार्यक्रम में दीदी को ऐसे श्रद्धांजलि दूँगा। 

उन्होंने सुषमा स्वराज को श्रद्धाजलि देते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं सोचा था कि किसी कार्यक्रम में दीदी को ऐसे श्रद्धांजलि दूँगा! मन बहुत भारी है। पीड़ा से भरा हुआ है, फिर भी हम सब काम कर रहे हैं, क्योंकि हम भाजपा कार्यकर्ता हैं और कर्म ही हमारा पहला धर्म है। दीदी, सदैव अपने कार्यों और विचारों से हमारे साथ रहेंगी!'  

आपको बता दें कि देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार (06 अगस्त) की रात को निधन हो गया था, जिसके बाद पार्टी से लेकर पूरा देश शोक में डूबा हुआ गया। स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड शवदाह ग्रह में बुधवार की शाम को किया गया।  पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गया था। वह 67 साल की थीं। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया। वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। 

सुषमा स्वराज देश की पहली महिला विदेश मंत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1952 को अंबाला में हुआ था। सुषमा के पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई  एसडी कॉलेज अंबाला छावनी से की, जिसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की। 1970 में सुषमा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ राजनीति में कदम रखे। उसी दौरान उन्होंने जेपी के अंदोलन में भी हिस्सा लिया। 1975 में सुषमा की शादी स्वराज कौशल से हुई। कौशल भी 6 साल तक राज्यसभा में सांसद रहे इसके अलावा वो मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब