लाइव न्यूज़ :

विधान सभा चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे सीएम शिवराज के 'रथ' पर पथराव, बीजेपी ने कांग्रेस पर मढ़ा दोष

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 3, 2018 08:08 IST

चुरहट के थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पथराव के वक़्त मुख्यमंत्री अपने "रथ" में मौजूद थे।

Open in App

विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के "रथ" पर रविवार (दो सितंबर) को राज्य के सीधी जिले में पथराव किया गया। घटना सीधी के चुरहट थाना क्षेत्र में हुई।

चुरहट के थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पथराव के वक़्त मुख्यमंत्री अपने "रथ" में मौजूद थे।

सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए एक बस को मॉडिफाई करके रथ की शक्ल  दी गयी है। 

पुलिस के अनुसार पथराव में मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों से इनकार किया है।

मध्य प्रदेश में इस साल के अन्त तक विधान सभा चुनाव होने हैं। शिवराज सिंह 2011 के विधान सभा चुनाव में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

चुरहट कांग्रेस नेता अजय सिंह के विधान सभा क्षेत्र में स्थित है। अजय सिंह मध्य प्रदेश विधान सभा में नेता विपक्ष हैं।

सीएम शिवराज ने अजय सिंह को ललकारा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अपने सम्बोधन में अजय सिंह को ललकारते हुए सामने आकर मुकाबला करने के लिए कहा था।

सीएम शिवराज ने कहा, "अजय सिंह अगर तुम में ताकत है तो खुले में आकर मुकाबला करो। मैं शारीरिक रूप से कमजोर हूँ लेकिन मैं तुम्हारी हरकतों के आगे नहीं झुकूँगा। राज्य की जनता ही मेरी ताकत है।"

घटना के बाद कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके सीएम शिवराज पर पथराव में किसी भी तरह शामिल होने से इनकार किया। अजय सिंह की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि उनकी पार्टी हिंसा में यकीन नहीं करती।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावMadhya Pradesh Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष