लाइव न्यूज़ :

खाली कुर्सी को लेकर शिवराज सिंह चौहान के मजाक पर कांग्रेस की चुटकी,कहा- जल्दी हार मान गए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 00:39 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक बयान के बाद से सुर्खियों में हैं।

Open in App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक बयान के बाद से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सीएम ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 'मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई भी बैठ सकता है'। उनके इस बयान के बाद से राजनीति गलियारों में कयासों के दौर चालू हो गए हैं। शिवराज सिंह के इ्स बयान के बाद विपक्षी दल ने उन पर चुटकी लेने शुरू कर दिया है।

 ऐसे में कांग्रेस नेका कमलनाथ ने कहा, शिवराज अभी से हताश होने लगे हैं। जबकि इसके जवाब में शिवराज ने भी ट्वीटकर दिया, जिसमें  उन्होंने अपने बयान को महज एक मजाक बताया। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री निवास पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए थे।

जहां  खराब मौसम की वजह से वे रात को लौट नहीं पाए, जबकि शिवराज को एक कार्यक्रम में जाना था। ऐसे में कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कहा है कि आज झाबुआ और अलीराजपुर में कार्यक्रम हैं, जिस वजह से उन्हें स्वामी सुखबोधानंद गुरुजी से अनुमति लेकर जाना पड़ रहा है, उन्होंने जाते हुए सामने रखी कुर्सी पर इशारा करते हुए कहा कि अब ये माननीय मुख्यमंत्री लिखी कुर्सी खाली है, जिस पर कोई भी बैठ सकता है। इस बयान के बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान को ट्वीट कर कहा है कि 'कार्यक्रम में मेरे लिए आरक्षित रखी गई कुर्सी को लेकर थोड़ा सा मजाक क्या कर लिया...कुछ मित्र अत्यंत आनंदित हो गए! ''चलो, मेरा आनंद व्याख्यान में जाना सफल हो गया,' इससे पहले शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में फिल्मी डायलॉग का सहारा लेते हुए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। 

जिसके बाद कमलनाथ ने शिवराज के इस बयान के बाद उन पर चुटकी लेते हुए कहा था“बहन -बेटियों चिंता मत करो , तुम्हारे मान -सम्मान की रक्षा हमेशा तुम्हारा ये मामा करेगा “ ऐसा कहने वाले शिवराज के राज में। भिंड में आरक्षक भर्ती में बेटियों के साथ ये केसा शर्मनाक बर्ताव। लगता है शिवराज सरकार ने भी मान लिया है कि अब उनकी घर वापसी की तैयारी ,इसलिये निरंकुशता जारी।

वहीं, शिवराज की ओर से अभी तक उनके इस जवाब पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। शिवराज सिंह अक्सर अपने ही अंदाज में जनता को संबोधित करते हैं। ऐसे में इस बार भी उन्होंने जनता को लेकर ये बात कही है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"