लाइव न्यूज़ :

शिवराज ने राजनाथ, सिंधिया से की मुलाकात; राज्य में बुनियादी संरचना परियोजनाओं पर की चर्चा

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और राज्य की अनेक अवसंरचना परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।

चौहान ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने सिंह के साथ जबलपुर में एक रक्षा क्लस्टर के निर्माण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस रक्षा क्लस्टर के निर्माण से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर में और महाकौशल क्षेत्र के अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।’’

चौहान ने रक्षा मंत्री से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की मदद से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में एम.टेक. का एक पाठ्यक्रम शुरू करने में मध्य प्रदेश की मदद करने का अनुरोध भी किया। डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करता है।

चौहान ने सिंधिया से भी मुलाकात की और नागर विमानन मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। सिंधिया मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा सदस्य हैं।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति होगी और यह क्षेत्र नयी ऊंचाइयों को छूएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिंधिया के साथ इंदौर, भोपाल और जबलपुर के हवाईअड्डों के विस्तार, ग्वालियर में नये हवाईअड्डे के निर्माण और भोपाल हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।

चौहान और सिंधिया ने इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने तथा रीवा, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, भोपाल तथा जबलपुर से ‘उड़ान’ योजना के तहत उड़ानें शुरू करके राज्य में हवाई संपर्क को विस्तार देने के विषय पर भी चर्चा की।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने जरूरी फैसला लेने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’’

चौहान से मुलाकात के बाद सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिहाज से मिलकर काम करने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो