लाइव न्यूज़ :

Shivdeep Lande: इस्तीफा नहीं हुआ मंजूर?, सीएम नीतीश ने खेला दांव, शिवदीप वामनराव लांडे को दी बड़ी जिम्मेदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2024 19:25 IST

Shivdeep Lande: नए आदेश के अनुसार शिवदीप वामनराव लांडे को अब आईजी पुलिस ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देआईजी ट्रेनिंग व 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया भेजा गया है।गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।कुछ महीने पहले ही पूर्णिया रेंज का आईजी बनाया गया था।

 

पटनाः महाराष्ट्र के अकोला निवासी और बिहार के सुपर कॉप कहे जाने वाले पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पुलिस मुख्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है बल्कि अब उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी किए गए नए आदेश के अनुसार शिवदीप वामनराव लांडे को अब आईजी पुलिस ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईजी ट्रेनिंग व 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया भेजा गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि लांडे को कुछ महीने पहले ही पूर्णिया रेंज का आईजी बनाया गया था। जिसके बाद अचानक ही उन्होंने इस्तीफा देकर पुलिस महकमे में हंगामा मचा दिया। इस दौरान इस्तीफे को लेकर लांडे ने बताया कि वह निजी कारणों से अपनी सेवा खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि बिहार में रहकर काम करना चाहते हैं।

जिसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा था कि वह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के साथ राजनीति में कदम रखेंगे। लेकिन लांडे ने कहा था कि वह राजनीति में इंट्री नहीं करने जा रहे हैं। वहीं, लांडे के द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद लोग उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

टॅग्स :बिहारपटनाMaharaja Ranjit Singhनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी