लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे से महागठबंधन में मची खलबली, शिवानंद तिवारी ने कहा- बाबा ने एक झटके में बिहार के 5 करोड़ लोगों को...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2023 16:13 IST

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बागेश्वर धाम के 27 वर्षीय युवा बाबा ने जाहिर कर दिया कि लालू यादव और नीतीश कुमार भले ही संविधान बचाओ का शोर मचाते रहें। लेकिन अपने एक वाक्य से धीरेन्द्र शास्त्री ने पांच करोड़ लोगों को अपने खेमे में बहाल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा बिहार जीतने के लिए धीरेंद्र शास्त्री को आगे कर रही है। राजद नेता ने यह भी कहा कि बिहार में धीरेंद्र शास्त्री को अपना दिव्य दरबार लगाने और पर्ची निकालने के पीछे मकसद क्या था?

पटनाः बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बिहार से जाने के बाद भी सियासत जारी है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा बिहार जीतने के लिए धीरेंद्र शास्त्री को आगे कर रही है। उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार संविधान बचाने की बात कर रहे हैं और भाजपा हिंदुत्व। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार जैसे राज्य में अपना काम कर गए हैं। राजद नेता ने यह भी कहा कि बिहार में धीरेंद्र शास्त्री को अपना दिव्य दरबार लगाने और पर्ची निकालने के पीछे मकसद क्या था?

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बागेश्वर धाम के 27 वर्षीय युवा बाबा ने जाहिर कर दिया कि लालू यादव और नीतीश कुमार भले ही संविधान बचाओ का शोर मचाते रहें। लेकिन अपने एक वाक्य से धीरेन्द्र शास्त्री ने पांच करोड़ लोगों को अपने खेमे में बहाल कर लिया। उन्होंने कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सामने हाथ जोड़े भाजपा के नेताओं की कतार लगी रही। उसके पीछे की वजह यही है कि बाबा को आगे रखकर भाजपा बिहार को फतह करना चाहती है। 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपना अगला दिव्य दरबार गया में लगाएंगे और वहां भी पर्ची निकालेंगे। यानी भाजपा धीरेंद्र शास्त्री को आगे रखकर बिहार को फतह करने की दिशा में पूरी तैयारी के साथ उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर और उनकी कथा सुनने आए लाखों लोग देश को हिंदू राष्ट्र में परिवर्तित करना चाहते हैं। 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज जब देश में संविधान है। हमारा संविधान नागरिकों के बीच किसी प्रकार के भेदभाव की इजाजत नहीं देता है। इसके बावजूद हर क्षेत्र में कई प्रकार के भेदभाव मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को मिटाकर देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में रूपांतरित कर दिया गया तो वंचित समाज के लोगों की स्थिति गुलामों से भी बदतर होगी।

टॅग्स :बिहारआरजेडीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?