लाइव न्यूज़ :

शिवसेना गोवा विधानसभा की 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: राउत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:31 IST

Open in App

पणजी, 29 सितंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव में 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राउत गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डे पहुंचने पर पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जितेस्ट कामत के नेतृत्व में स्थानीय शिवसेना नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राउत के राज्य के दौरे का मकसद आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेना है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, “ गोवा और महाराष्ट्र भावनात्मक संबंध साझा करते हैं। शिवसेना जिस तरह से महाराष्ट्र में शासन कर रही है, वह गोवा पर भी शासन करेगी।”

उन्होंने कहा कि शिवसेना गोवा विधानसभा की 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के पास एक भी विधायक नहीं है। पार्टी ने 2017 का चुनाव महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) जैसे अन्य राजनीतिक संगठनों के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन कोई भी सीट जीतने में असफल रही थी। शिवसेना ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वह खाता नहीं खोल सकी।

कांग्रेस ने पिछले चुनावों में 17 सीटें जीती थी जबकि भाजपा ने 13 सीटें हासिल की थीं। मगर कांग्रेस को हैरान करते हुए, भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर लिया था और तब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली थी।

आम आदमी पार्टी भी गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा था कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाला गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और वह कई स्थानीय नेताओं के संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी