लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे तब कहां थे, जब बाबरी मस्जिद गिराई गई थी: उद्धव ठाकरे

By विशाल कुमार | Updated: April 30, 2022 07:49 IST

शुक्रवार को शिवसेना के प्रवक्ताओं के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का हिंदुत्व फर्जी है. विपक्ष को 'नव-हिंदु' बताते हुए उन्होंने शिवसेना से भाजपा और मनसे से आक्रामक तरीके से मुकाबला करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले, उद्धव ने कहा था कि बाबरी विध्वंस के दौरान राज की पार्टी और भाजपा छिप गए थे।उन्होंने कहा कि भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का हिंदुत्व फर्जी है।शिवसेना 14 मई को मुंबई में एक बड़ी रैली करेगी जहां सीएम ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला है और पूछा है कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था तब वह कहां थे। इससे पहले, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान राज ठाकरे की पार्टी और भाजपा छिप गए थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को शिवसेना के प्रवक्ताओं के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का हिंदुत्व फर्जी है। विपक्ष को 'नव-हिंदु' बताते हुए उन्होंने शिवसेना से भाजपा और मनसे से आक्रामक तरीके से मुकाबला करने को कहा।

उद्धव ठाकरे की बैठक को मनोबल बढ़ाने वाली कवायद के रूप में देखा गया क्योंकि शिवसेना बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को लेकर भाजपा से मुकाबला करने की तैयारी कर रही है। 

हनुमान चालीसा का पाठ करने और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने जैसे मुद्दों पर शिवसेना को मनसे की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।

राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमें विपक्ष से आक्रामक तरीके से निपटने और ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए गए मामलों या कार्रवाई में नहीं फंसने के लिए कहा गया है।

राउत ने कहा कि विपक्ष हिंदू वोटों को काटने के लिए शिवसेना के खिलाफ एक हिंदू ओवैसी का इस्तेमाल कर रहा है। हिंदू ओवैसी कौन है, इससे लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं।

शिवसेना 14 मई को मुंबई में एक बड़ी रैली करेगी जहां सीएम ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ठाकरे 8 जून को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेराज ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?