शिवसेना के विधायक ने अंग्रेजी में लिखे नामों की आधिकारिक सूची फाड़ डाली, जानें क्या था पूरा विवाद

By भाषा | Published: January 7, 2020 07:12 AM2020-01-07T07:12:11+5:302020-01-07T07:12:11+5:30

विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है।

Shiv Sena MLA tore official list with names written in English | शिवसेना के विधायक ने अंग्रेजी में लिखे नामों की आधिकारिक सूची फाड़ डाली, जानें क्या था पूरा विवाद

शिवसेना के विधायक ने अंग्रेजी में लिखे नामों की आधिकारिक सूची फाड़ डाली, जानें क्या था पूरा विवाद

Highlightsमहाराष्ट्र के एक विधायक ने कागज फाड़ उसके टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए।अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी।

महाराष्ट्र के एक विधायक ने सोमवार को एक आधिकारिक सूची यह कहते हुए फाड़ दी कि इसमें नाम मराठी भाषा के बजाए अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। घटना उस वक्त हुई जब मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त तथा नगर निकाय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है। उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ठ भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी भाषा का अपमान कर रहे हैं। 

Web Title: Shiv Sena MLA tore official list with names written in English

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे