लाइव न्यूज़ :

Shiv sena MLA Disqualification Verdict: जून 2022 से लेकर जनवरी 2024, महाराष्ट्र में राजनीति उफान पर, जानें कब क्या-क्या हुआ, सभी डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2024 16:53 IST

Shiv sena MLA Disqualification Verdict Sena vs Sena Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर गए, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी में विभाजन हो गया और राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई, जिसमें एनसीपी और कांग्रेस भी सहयोगी थे।

Open in App
ठळक मुद्दे10 जनवरी 2024 को फैसला आ रहा है।सीएम शिंदे ने कहा कि स्पीकर को योग्यता के आधार पर अपना फैसला देना चाहिए।विधानसभा में 67 प्रतिशत और लोकसभा में 75 प्रतिशत शिवसेना विधायक हैं।

Shiv sena MLA Disqualification Verdict Sena vs Sena Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र में राजनीति चरम पर है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर बुधवार को एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली शिवसेना गुटों की क्रॉस-याचिकाओं पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाएंगे।

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे पर फैसला आएगा। जून 2022 में शिंदे कई अन्य विधायकों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर गए, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी में विभाजन हो गया और राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई, जिसमें एनसीपी और कांग्रेस भी सहयोगी थे। 10 जनवरी 2024 को फैसला आ रहा है।

18 महीने से अधिक समय बाद जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को विभाजन का सामना करना पड़ा, एक राजनीतिक घटनाक्रम जिसके परिणामस्वरूप एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के साथ राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ। फैसले से पहले शिंदे ने कहा कि स्पीकर को योग्यता के आधार पर अपना फैसला देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके समूह के पास विधानसभा में 67 प्रतिशत और लोकसभा में 75 प्रतिशत शिवसेना विधायक हैं। कुछ लोग मैच फिक्सिंग (शिवसेना और स्पीकर के बीच) का आरोप लगाते हैं। उन आरोपों में कोई दम नहीं है. स्पीकर को योग्यता के आधार पर फैसला देना चाहिए।

एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली शिवसेना गुटों की याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसले से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को गुणदोष के आधार पर अपना फैसला देना चाहिए। शिंदे ने यहां पत्रकारों से कहा कि वह आदेश के बाद विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने उनके संगठन को ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी के ‘धनुष और तीर’ निशान को बनाए रखने की अनुमति दी है। विधान भवन के अधिकारियों ने कहा है कि नार्वेकर 10 जनवरी (बुधवार) को शाम चार बजे अयोग्यता याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएंगे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दायर कर शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर के बीच हाल में हुई बैठक पर आपत्ति जताई है, जिससे दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। शिंदे उन विधायकों में शामिल हैं जिनकी अयोग्यता की मांग की गई है।

रविवार को नार्वेकर से अपनी मुलाकात की आलोचना का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, ‘‘हमने विपक्षी विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में भोजन करने पर कभी आपत्ति नहीं जताई।’’ शिंदे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष आधिकारिक तौर पर अपने आधिकारिक वाहन में और दिन के उजाले में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कोस्टल रोड समेत उनके निर्वाचन क्षेत्र में परियोजनाओं को लेकर मुलाकात की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेशिव सेनाउद्धव ठाकरेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब