लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे की जीत पर जानें पिता उद्धव ठाकरे ने क्या कहा? सीएम बनाने की भी उठी मांग!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 17:22 IST

महाराष्ट्र की भी सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। 162 सीटों पर बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन आगे चल रहा है, इनमें बीजेपी 101 और शिवसेना 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद आज मतगणना हो रहा है। आदित्य ठाकरे परिवार के पहले ऐसे उम्मीदवार हैं, जो चुनावी मैदान में उतरे हैं।

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने से जीत गए हैं। उनकी जीत पर पिता और शिवसेना प्रमुख उद्धव ने कहा कि एक पिता होने के नाते वह बहुत खुश हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे गर्व है कि आदित्य ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ा और जीत गया। मुझे इस बात की खुशी भी है कि जनता से उसको इतना ज्यादा प्यार दिया है। आदित्य ठाकरे परिवार के पहले ऐसे उम्मीदवार हैं, जो चुनावी मैदान में उतरे हैं। शिवसेना के गठन के बाद से ठाकरे परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ा था।   इधर टीवी रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सुशील शिंदे की तरफ से मांग उठाई गई है कि आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए, क्योंकि ऐसी जनता की इच्छा है। बता दें कि शिवसेना विधायक सुशील शिंदे ने आदित्य ठाकरे के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ी थी। 

मुंबई के शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि हर बार शिवसेना बीजेपी के आगे नहीं झुकेगी। मुख्यमंत्री पद के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह समय 50: 50 फॉर्मूले को लागू करने का है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अमित शाह के मुलाकात के बाद सीएम पद पर बात होगी।

महाराष्ट्र की भी सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। 162 सीटों पर बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन आगे चल रहा है, इनमें बीजेपी 101 और शिवसेना 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 45 और एनसीपी 53 सीटों आगे चल रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम