लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को चुनौती दे रहे शिंदे गुट ने असम बाढ़ के लिए सीएम रिलीफ फंड में दिया 51 लाख रुपये का दान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 29, 2022 17:16 IST

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में ठाकरे सरकार के खिलाफ लामबंद होने वाले विधायकों ने बाढ़ विभिषिका में मदद के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का दान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे गुट ने बाढ़ राहत के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 51 लाख रुपयामुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिंदे खेमे द्वारा की गई मदद के लिए आभार जताया है

गुवाहाटी: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सीएम की गद्दी से नीचे उतारने के लिए एकजुट हुए शिवसेना के शिंदे गुट ने असम बाढ़ विभिषिका में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई में ठाकरे सरकार के खिलाफ लामबंद होने वाले विधायकों ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का दान दिया है।

शिंदे खेमे ने हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की मदद की तो इसके लिए आभार जताते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम की जनता दानदाताओं के प्रति सम्मान प्रगट करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचने में बहुत मददगार साबित होगी।

बाढ़ प्रभावितों की मदद के बाद बागी गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा, "शिवसेना विधायकों और सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया है।"

शिंदे के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम सरमा ने भी ट्वीट किया और कहा, ''मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने के लिए एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में माननीय शिवसेना विधायकों का हृदय से आभार। पीड़ितों और हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करना।"

असम में बाढ़ स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार की ओर बताया गया कि बीते मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के लिए पिछले छह दिनों में कुल 517 टन राहत सामग्री को एयरलिफ्ट किया है।

इसके अलावा वायु सेना द्वारा द्वारा दिन-रात बाढ़ राहत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बीते रविवार को अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री को फौरन पहुंचाने के लिए सात प्रकार के फिक्स्ड और रोटरी-विंग विमान तैनात किए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि अब धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण सूबे के 28 जिलों में 33.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए के मुताबिक, इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कुल 117 लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें से अकेले बाढ़ में 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि शेष 17 की मौत भूस्खलन के कारण हुई। रिपोर्टों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी में डूबने से चार बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेहेमंत विश्व शर्माअसमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?