अफगानिस्तान में आतंक मचाने वाले तालिबानियों में भारतीय भी शामिल! शशि थरूर के ट्वीट पर विवाद
By विनीत कुमार | Updated: August 17, 2021 16:48 IST2021-08-17T16:18:43+5:302021-08-17T16:48:52+5:30
कांग्रेस के शशि थरूर के एक ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। इसमें उन्होंने कहा था तालिबान के लड़ाकों में कुछ केरल के लोग भी शामिल हो सकते हैं।

तालिबान लड़ाकों के वायरल वीडियो पर शशि थरूर के कमेंट के बाद विवाद (फोटो- वीडियो ग्रैब)
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर विवाद मच गया है। थरूर ने दरअसल एक ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा था कि लगता है कि इसमें दो मलयाली भी हैं। थरूर ने ये टिप्पणी रमीज नाम के यूजर की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो पर किया था।
इस वीडियो में तालिबान के लड़ाके भावुक होते दिख रहे हैं। यूजर ने लिखा, 'तालिबान के लड़ाके काबुल के बाहर पहुंचकर खुशी में रोते हुए क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी जीत निश्चित है।' थरूर ने इसी वीडिया पर कमेंट किया था।
थरूर ने वीडियो में तालिबानियों की बातचीत को सुनने के बाद लिखा, 'ऐसा लगता है कि इसमें कम से कम दो मलयाली तालिबान हैं। एक जो वीडियो में 8वें कहता है 'समसरिकेट्टे' (samsarikkette) और दूसरा जो उसकी बात को समझ रहा है।'
It sounds as if there are at least two Malayali Taliban here — one who says “samsarikkette” around the 8-second mark & another who understands him! https://t.co/SSdrhTLsBG
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 17, 2021
यूजर रमीज ने हालांकि बाद में दावा किया तालिबान में कोई केरल से आया शख्स शामिल नहीं है। रमीज ने ट्वीट किया, 'केरल से रैंक में कोई तालिबान लड़ाका नहीं है। ये कुछ बलोच हैं जो जाबुल प्रांत से आते हैं और ब्राहवी बोलते हैं। ब्राहवी आमतौर पर इनके बीच बोली जाती है और ये डारविडियन भाषा है जो तेलुगू तमिल मलयालम से कुछ हद तक मिलती है।'
There are no #kerala origin fighters in rank and file of #taliban they are #baloch from #zabul province who speak brahvi and bravhi language is widely spoken among them,its a darvidian language very similar to telgu tamil malyalam etc
— Ramiz (@RamizReports) August 17, 2021
इसके बाद थरूर ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि ये दिलचस्प विश्लेषण है लेकिन इसे भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि कुछ मलयाली लोगों को बहकाया गया है और वे तालिबान में शामिल हुए। इसलिए इस संभावना को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है।
थरूर के इसी ट्वीट के बाद विवाद बढ़ गया। टाइम्स नाऊ के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केरल को आतंक से जोड़ने की ये कोशिश शर्मनाक है। वहीं दिल्ली भाजपा आईटी सेल के सदस्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और लेफ्ट पर क्षद्म-धर्मनिरपेक्षता के जरिए केरल और राज्य के लोंगों को बर्बाद करने का आरोप लगाया।