कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे शशि थरूर, जल्द लेंगे फैसला, चुनाव को लेकर लेख में कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 30, 2022 07:56 AM2022-08-30T07:56:44+5:302022-08-30T08:03:50+5:30

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एक बैठक के बाद कहा था कि अगर नामांकन वापस लेने के बाद केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है, तो अध्यक्ष के नाम की घोषणा 8 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग में की जाएगी।

Shashi Tharoor can contest Congress President election will decide soon | कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे शशि थरूर, जल्द लेंगे फैसला, चुनाव को लेकर लेख में कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे शशि थरूर, जल्द लेंगे फैसला, चुनाव को लेकर लेख में कही ये बात

Highlightsहालांकि, अभी शशि थरूर ने इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है। शशि थरूर ने अपने एक लेख में ‘‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’’ चुनाव कराने का आह्वान किया है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

नयी दिल्लीः वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूरकांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है लेकिन वह जल्द ही इस पर निर्णय ले सकते हैं।

बहरहाल, थरूर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह इस मुकाबले में शामिल होंगे या नहीं। उन्होंने मलयालम के दैनिक अखबार मातृभूमि में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’’ चुनाव कराने का आह्वान किया है। इस लेख में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।

 कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा जिसका परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एक बैठक के बाद कहा था कि अगर नामांकन वापस लेने के बाद केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है, तो अध्यक्ष के नाम की घोषणा 8 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग में की जाएगी।

उधर, चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से जुड़ी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस नेता, जो एआईसीसी संचार के सचिव बनाए गए हैं। बता दें कि आंतरिक संकट का सामना करते हुए, कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की थी कि उसके अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। पार्टी ने कहा था कि यह देश की एकमात्र पार्टी है जो इस तरह के लोकतांत्रिक अभ्यास का पालन करती है।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Shashi Tharoor can contest Congress President election will decide soon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे