लाइव न्यूज़ :

'कोरोना काल में तबलीगी जमात के बहाने मुस्लिम समाज को बनाया गया निशाना', लाहौर थिंक फेस्ट में शशि थरूर ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2020 11:52 IST

शशि थरूर ने आगे कहा, ''भारत में हम यही समस्या उत्तर पूर्व के लोगों के साथ देखते हैं क्योंकि वो अलग दिखते हैं। इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हम भारत में लड़ाई लड़ रहे हैं'' उन्होंने कहा, ''ये भेदभाव कोरोना महामारी के दौरान भी देखा गया। जब तब्लीगी जमात का मुद्दा उठा।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में मोदी सरकार पर हमला बोलाथरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा और फरवरी में तब्लीगी जमात के साथ कई और मुद्दों को उठाया।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए भारत में COVID-19 महामारी से निपटने को लेकर सवाल उठाया। यहां अपने संबोधन में थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा और फरवरी में तब्लीगी जमात के साथ कई और मुद्दों को उठाया। 

शशि थरूर ने कहा, ''एक दूसरे से डर का माहौल बनाया जाता है। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कितनों ने वो व्हाट्सएप वीडियो देखे हैं जिनमें चीनी लोगों या उनके जैसे दिखने वाले लोगों के साथ पश्चिमी देशों जगह जगह जैसे सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट में भेदभाव होता है सिर्फ इसलिए कि वो चीनी लोगों जैसे दिखते हैं।"

शशि थरूर ने आगे कहा, ''भारत में हम यही समस्या उत्तर पूर्व के लोगों के साथ देखते हैं क्योंकि वो अलग दिखते हैं। इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हम भारत में लड़ाई लड़ रहे हैं'' उन्होंने कहा, ''ये भेदभाव कोरोना महामारी के दौरान भी देखा गया। जब तब्लीगी जमात का मुद्दा उठा। पहले लॉकडाउन से ठीक पहले तब्लीगी जमात के लोग जमा हुए थे और ये लोग जब अपने राज्यों में लौटे तो कोरोना का संक्रमण बढ़ा। इस घटना को भारत के मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया गया।''

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं