लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने कहा, BJP और RSS सबरीमला को 'अपवित्र' न करें 

By भाषा | Updated: November 10, 2018 04:31 IST

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने राज्य सरकार पर भी उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने से पहले इससे जुड़े सभी पक्षों के साथ सलाह-मशविरा नहीं करके ‘‘जल्दबाजी’’ करने का आरोप लगाया।

Open in App

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस सबरीमला मंदिर को ‘अपवित्र’ न करे। उन्होंने हाल में मंदिर में हुई हिंसा को ‘बेहद अशोभनीय’ बताया। 

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने राज्य सरकार पर भी उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने से पहले इससे जुड़े सभी पक्षों के साथ सलाह-मशविरा नहीं करके ‘‘जल्दबाजी’’ करने का आरोप लगाया। उच्चतम न्यायालय ने भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी थी। 

थरूर ने यहां हवाईअड्डे पर कहा कि सबरीमला मंदिर में भाजपा का हिंसात्मक और धमकी भरा रवैया बेहद ‘अशोभनीय’ था। उन्होंने कहा कि एक पवित्र स्थान को राजनीतिक युद्ध भूमि बनाकर राज्य के भाजपा प्रमुख ने खुलेआम यह दिखा दिया कि यह उनकी पार्टी के लिए अतिसुनहरा मौका है। 

थरूर ने कहा कि श्रद्धालुओं की मंशाओं का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था कायम रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आरएसएस और भाजपा से अपील करता हूं कि कृपया वह मंदिर को अपवित्र न करें।' 

टॅग्स :शशि थरूरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर