लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी से कांग्रेस पार्टी करेगी गठबंधन! शशि थरूर ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 15:58 IST

लोकमत मीडिया कंपनी/ ग्रुप हर साल एक पार्लियामेंट्री अवार्ड समारोह का आयोजन करवाता है। जिसका आयोजन पिछले कई सालों से किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने अमित शाह पर तंज करते हुए कहा है कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। शशि थरूर ने यह तंज नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान किया।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स-2019 में एक सवाल के जवाब में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद शशि थरूर से महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना को समर्थन देने के मासले पर एक सवाल किया गया। जिसमें शशि थरूर से पूछा गया कि क्या असदुद्दीन ओवैसी से कांग्रेस पार्टी गठबंधन करेगी। इसके जवाब में थरूर ने कहा कि हम दोनों में राजनीतिक अंतर है लेकिन मुझे कोई परेशानी नहीं। हो सकता है ऐसा न हो लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर हम साथ रहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय दलों की भारत में उतनी ही भूमिका है, जितनी की एक राष्ट्रीय पार्टी की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की ऐसी पार्टी है, जिसने देश के सारे हिन्दू राज्य पर राज किया है और कर रही है लेकिन वह उनको बहकावे में ले रही है। वह धर्म की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो ये दावा कर सकती है कि उसने देश के हर जाति, हर धर्म के लिए काम किया। शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो देश को धर्म पर बांटने में विश्वास नहीं रखती है। 

शशि थरूर ने अमित शाह पर तंज करते हुए कहा है कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। देश में कोई भी मुद्दा हो अमित शाह हर बात का आरोप कांग्रेस और पूर्व प्रधानंमत्री नेहरू पर लगा देते हैं। शशि थरूर ने यह तंज नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान किया। नागरिकता संशोधन बिल सोमवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में पेश हुआ और विधेयक के पक्ष में 311 मत, जबकि विरोध में 80 मत पड़े।

लोकमत के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैं। विशिष्ट अतिथिगण गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री), कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा सांसद और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सुभाष सी. कश्यप (पूर्व महासचिव, लोकसभा) हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल स्पीकर हैं।

लोकमत मीडिया कंपनी/ ग्रुप हर साल एक पार्लियामेंट्री अवार्ड समारोह का आयोजन करवाता है। जिसका आयोजन पिछले कई सालों से किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को राज्यसभा और लोकसभा में अपना अनुकरणीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है।ये समारोह लोकसभा और राज्यसभा के श्रेष्ठ मेंबर्स को सम्मानित करने की एक पहल की है जो उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए एक सराहना का प्रयास है। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड में चार लोकसभा और चार राज्यसभा के सदस्यों को सम्मानित किया जाता है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब