लाइव न्यूज़ :

मनोज भाटी हत्याकांड में आरोपी शार्प शूटर हिमांशु गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:11 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 14 जुलाई बहुचर्चित मनोज भाटी हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर व 10 हजार के इनामी बदमाश हिमांशु को अपराध शाखा सेक्टर- 30 की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पिछले साल 23 दिसम्बर को फरीदाबाद के बाइपास सेक्टर- 31 में फरीदाबाद के अमीपुर निवासी एवं प्रापर्टी डीलर मनोज भाटी की सरेआम गोली मार कर हत्या करने के आरोपी हिमांशु की अपराध शाखा को गत आठ महीने से तलाश थी।

उन्होंने बताया कि जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आटोहा पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु मूल रूप से उत्तरप्रदेश में ताहरपुर का रहने वाला है। बताते चलें कि इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज मांगरिया के अलावा उनके अन्य साथियों को अपराध शाखा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस टीम ने आरोपी हिमांशु को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर चार दिन के लिए अपनी हिरासत में लिया। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर