लाइव न्यूज़ :

शर्मा ने उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीट मिलने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:17 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पार्टी को पहले से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सिंह को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आपके (सिंह) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के माध्यम से जनसेवा का कार्य करता रहूंगा।’’

वर्ष 1988 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रहे शर्मा ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और उनके कार्यों की भी सराहना की।

शर्मा ने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी सेवा पूर्ण होने के करीब दो वर्ष पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनवरी में ही उन्हें पार्टी ने विधानपरिषद का सदस्य बना दिया। पिछले दिनों उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम