लाइव न्यूज़ :

समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाले शरद यादव अब थामेंगे लालटेन, राजद के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2019 19:34 IST

लालू शुरुआती दौर से शरद यादव को राजद की टिकट पर चुनाव लड़ने की नसीहत दे रहे थे और आखिरकार शरद यादव को लालू की बात माननी पड़ी.

Open in App
ठळक मुद्देशरद यादव ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर नई पार्टी का गठन किया था.शरद यादव 2014 का लोकसभा चुनाव मधेपुरा से हार गए थे. शरद यादव अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करेंगे.

समाजवाद के झंडा को बुलंद करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से दूरी कायम करने वाले शरद यादव अब एकबार फिर से राजद की शरण में हैं. वह अब राजद की टिकट पर मधेपुरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. यही नहीं वह अब अपने से कम उम्र के नेता तेजस्वी यादव की लीडरशिप में काम करेंगे  

यहां बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुए मतभेद के बाद शरद यादव ने जदयू को बाय-बाय कहते हुए लोकतांत्रिक जनता दल नाम से पार्टी का गठन किया था. कई नेता शरद यादव खेमे में आए थे. इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री रमई राम और अर्जुन राय आदि शामिल हैं. लेकिन शरद यादव अब लालू यादव के आगे बेबस हो गए. 

लालू शुरुआती दौर से शरद यादव को राजद की टिकट पर चुनाव लड़ने की नसीहत दे रहे थे और आखिरकार शरद यादव को लालू की बात माननी पड़ी. खास बात यह रही कि महागठबंधन ने संवाददाता सम्मेलन कर शरद यादव की उम्मीदवारी पर औपचारिक ऐलान किया. 

साथ ही यह भी कहा कि चुनाव के बाद शरद यादव अपनी पार्टी का राजद में विलय कर देंगे. जाहिर तौर पर अब शरद यादव तेजस्वी यादव की लीडरशिप में काम करेंगे. इसतरह कहा जाये तो लालू अपनी रणनीति में कामयाब रहे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह