लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस लिया, एनसीपी अध्यक्ष बने रहेंगे, कहा- वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2023 18:16 IST

बीती 2 मई को एनसीपी के अध्यक्ष पद छोड़ने कर के शरद पवार ने सबको चौंका दिया था। अब 5 मई को शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। अपने फैसले की जानकारी देते हुए पवार ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया हैएनसीपी अध्यक्ष बने रहेंगेकहा- वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं

नई दिल्ली: बीती 2 मई को एनसीपी के अध्यक्ष पद छोड़ने कर के शरद पवार ने सबको चौंका दिया था। उनके इस फैसले के बाद से ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार पवार से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे थे। अब 5 मई को शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। 

अपने फैसले की जानकारी देते हुए पवार ने कहा, "मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। आपके प्यार की वजह से मुझसे इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने निर्णय को वापस लेता हूं।"

इससे पहले का नया अध्यक्ष चुनने के लिए एनसीपी की 16 सदस्यीय कोर कमेटी की शुक्रवार को मुंबई में मीटिंग हुई थी। मीटिंग में सर्वसम्मति से पवार से फैसला वापस लेने का अनुरोध किया था। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पवार का इस्तीफा खारिज करने के लिए प्रस्ताव पेश किया जिसका बाकी सदस्यों ने समर्थन किया।

कोर कमेटी की मीटिंग के बाद एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने बताया था, "शरद पवारजी ने हम लोगों को सूचना दिए बिना फैसला लिया। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग पर कमेटी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया। हमने उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने की अपील की है। हमने उनसे अपील की है कि देश और पार्टी को आपकी जरूरत है। केवल NCP ही नहीं, दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी यह रिक्वेस्ट की है कि शरद पवार अध्यक्ष बने रहें। शरद पवार जी का कद और उनका सम्मान अलग है। हम अभी नया अध्यक्ष नहीं चुन पाएंगे। हम चाहते हैं कि पवार साहब अपना कार्यकाल पूरा करें।"

पवार इस समय महाविकास अघाड़ी के मुखिया भी हैं। अब कई राजनीतिक पंडित ये मान रहे हैं कि इस्तीफे के दांव के जरिए उन्होंने दिखा दिया कि वही पार्टी के असली मुखिया हैं बाकी कोई और नेता पर पार्टी कार्यकर्ता एकमत होने के लिए तैयार नहीं हैं। इस दांव से पवार से ये संकेत भी दे दिया कि लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले वही भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राष्ट्रीय विपक्ष को एकजुट रखने की ताकत रखते हैं।

टॅग्स :शरद पवारNCPप्रफुल्ल पटेलअजित पवारSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?