लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने एक्जिट पोल को बताया नौटंकी, कहा- 23 मई को सच्चाई सामने आएगी

By भाषा | Updated: May 21, 2019 01:46 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर चुटकी लेते हुए शरद पवार ने कहा, ‘‘लेकिन मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा है कि जिनके कंधों पर देश की जिम्मेदारी है वह चुनाव के बाद दिल्ली छोड़कर हिमालय में चले गए हों।’’

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, किसी का जीतना तो किसी का हारना तय है। ज्यादातर एक्जिट पोल में नरेन्द्र मोदी की सत्ता में आसान वापसी की संभावना बतायी जा रही है। 

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने एक्जिट पोल में भाजपा-नीत राजग की जीत के आकलन को गलत बताते हुए सोमवार को इन्हें नौटंकी कहा। उन्होंने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती होने के साथ ही सच्चाई सामने आ जाएगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री दक्षिण मुंबई में शाम को आयोजित इफ्तार की दावत में बातचीत कर रहे थे।

पवार ने कहा, ‘‘देश में अजीब माहौल है... कल शाम छह बजे के बाद से सभी टीवी चैनलों और अखबारों को देखने के बाद कुछ बेचैनी जैसी स्थिति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग मुझे फोन कर रहे हैं... मैंने उनसे कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को नियंत्रित करने वाले (एक्जिट पोल के जरिए) कुछ अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। सच्चाई दो दिन में (23 मई) सामने आ जाएगी।’’

राकांपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, किसी का जीतना तो किसी का हारना तय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर चुटकी लेते हुए पवार ने कहा, ‘‘लेकिन मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा है कि जिनके कंधों पर देश की जिम्मेदारी है वह चुनाव के बाद दिल्ली छोड़कर हिमालय में चले गए हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में भी नौटंकी हो रही है।’’ ज्यादातर एक्जिट पोल में नरेन्द्र मोदी की सत्ता में आसान वापसी की संभावना बतायी जा रही है। 

टॅग्स :शरद पवारलोकसभा चुनावएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया