लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने कोल्हापुर सांप्रदायिक विवाद पर कहा, "ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 9, 2023 08:12 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान से संबंधित कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुए सांप्रदायिक झड़प पर कहा कि ऐसे मुद्दे समाज के लिए बेहद घातक हैं और इनसे बचकर रहना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कोल्हापुर में हुए हुए सांप्रदायिक झड़प पर दी प्रतिक्रिया पवार ने कहा कि ऐसे मुद्दे समाज के लिए बेहद घातक हैं और इनसे बचकर रहना चाहिएऐसी घटनाओं के तह में जाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और पुलिस की है, वो सच सबके सामने लाएं

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख और महाराष्ट्र के वयोवृद्ध नेता शरद पवार ने कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान से संबंधित कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुए सांप्रदायिक झड़प के विषय पर कहा कि ऐसे मुद्दे समाज के लिए बेहद घातक हैं और इनसे बचकर रहना चाहिए। 

एनसीपी चीफ शरद पवार ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कुछ लोगों ने समाज को खराब करने के लिए ऐसी स्थिति बनाई है। इस तरह की बातों पर वैमनस्य पैदा होना, समाज के लिए सही नहीं है। इसकी कीमत सीधे आम लोगों को चुकानी होगी। इसलिए मैं नहीं चाहता कि ऐसे मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति होनी चाहिए। जब इसकी जांच की जाएगी, तब सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।"

पवार ने कहा, "आज कोल्हापुर में कर्फ्यू जैसी स्थिति है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की घटनाएं जानबूझकर हो रही हैं। ऐसी घटनाओं के तह में जाने की जिम्मेदारी और कारणों की जांच करना मुख्यमंत्री और पुलिस की है। आने वाले चुनाव के कारण सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए ताकि कोई भी किसी भी तरह की अफवाहों पर हिंसक घटनाएं न कर सके।”

वहीं शरद पवार की इस प्रतिक्रिया से पहले बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर में मुगलों का संदर्भ देते हुए दंगे की अफवाह फैलने वालों पर निशाना साधा और कहा, ''अचानक महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब के बेटे पैदा हो गए हैं। वे औरंगजेब का दर्जा रखते हैं और उसका पोस्टर दिखाते हैं। इस वजह से आज वहां तनाव है। सवाल उठता हैं कि ये औरंगजेब के बेटे कहां से आए हैं? इसके पीछे कौन हैं? हम इसका पता लगाएंगे।"

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की जिम्मेदारी पर जोर दिया और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं जनता से भी शांति की अपील करता हूं। पुलिस जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

मालूम हो कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। दरअसल ये विवाद तब हुआ जब कुछ युवाओं द्वारा औरंगजेब और टीपू सुल्तान से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद कोल्हापुर में तनाव व्याप्त हो गया।

टॅग्स :शरद पवारKolhapurदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर