लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने कहा- पता नहीं था कि पार्टी मेरे इस्तीफे पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2023 21:22 IST

पवार के इस्तीफे की घोषणा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दबाव बढ़ने के बाद पवार ने कहा था कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए दो-तीन दिन का समय लेंगे। 5 मई को शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर के शरद पवार ने सबको चौंका दिया था5 मई को शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लियाअब कहा- पता नहीं था कि मेरी पार्टी मेरे इस्तीफे पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देगी

नई दिल्ली: बीती 2 मई को एनसीपी के अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर के शरद पवार ने सबको चौंका दिया था। उनके इस फैसले के बाद से ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार पवार से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे थे।  5 मई को शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। अब शरद पवार ने कहा है कि उन्हें पता नहीं था कि मेरी पार्टी मेरे इस्तीफे पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देगी।

शनिवार, 6 मई को एनसीपी प्रमुख ने कहा, "कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी मुझसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध किया। एक साल के भीतर आम चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी से अलग हटना ठीक नहीं होगा।  हम विपक्ष को एकजुट करने पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए मैंने सोच-समझकर खुद को तैयार किया था। मेरे पास अभी भी संसद में 3 साल और हैं और मैं भविष्य में एक अच्छी टीम बनाने के विचार में था जो राज्य और देश स्तर पर एनसीपी की जिम्मेदारी ले सके। इसलिए मैंने एक तरफ कदम बढ़ाने और अगली पीढ़ी को मौका देने के बारे में सोचा।"

बता दें कि पार्टी समिति की बैठक में पवार के इस्तीफे को खारिज करते हुए उनके एनसीपी के अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव पास किया गया था। समिति के फैसले के बाद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। 

शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने के फैसले पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष बने रहने के फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आएगी और महा विकास अघाड़ी को बढ़ावा मिलेगा।  शरद पवार ने दो मई को अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी और अजित पवार उनके इस कदम का समर्थन करते दिखे थे।

पवार के इस्तीफे की घोषणा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दबाव बढ़ने के बाद पवार ने कहा था कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए दो-तीन दिन का समय लेंगे। शरद पवार ने कहा कि वह अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अनादर नहीं कर सकते जो उनके इस्तीफे का फैसला वापस लिए जाने की जिद पर अड़ गए।

टॅग्स :शरद पवारNCPअजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट