लाइव न्यूज़ :

सामना के संपादकीय पर बोले शरद पवार- हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2023 14:05 IST

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में सोमवार को एक संपादकीय में दावा किया गया था कि पवार ऐसा उत्तराधिकारी ढूंढने में विफल रहे हैं जो उनकी पार्टी को आगे ले जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को न तो दूसरों के कहने की परवाह है और न ही वे ऐसे लेखों को कोई महत्व देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं।राकांपा, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस के साथ महा विकास आघाड़ी गठबंधन का प्रमुख घटक दल है।शरद पवार ने कहा कि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं।

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने के लिए अपना उत्तराधिकारी ढूंढने में शरद पवार की असफलता का शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा किए जाने के एक दिन बाद राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को न तो दूसरों के कहने की परवाह है और न ही वे ऐसे लेखों को कोई महत्व देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं। 

राकांपा में हर कोई जानता है कि पार्टी को कैसे आगे ले जाना है: शरद पवार

पवार ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के इतर सतारा में संवाददाताओं से कहा कि राकांपा में हर कोई जानता है कि पार्टी को कैसे आगे ले जाना है और वे जानते हैं कि पार्टी में नया नेतृत्व कैसे बनाया जाता है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में सोमवार को एक संपादकीय में दावा किया गया था कि पवार ऐसा उत्तराधिकारी ढूंढने में विफल रहे हैं जो उनकी पार्टी को आगे ले जा सके। 

'सामना' में यह भी दावा किया गया था कि राकांपा के नए अध्यक्ष के बारे में फैसला करने के लिए बनाई गई समिति में कुछ ऐसे सदस्य भी शामिल थे जो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने के इच्छुक थे लेकिन इन सदस्यों को राकांपा कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण पवार से पद पर बने रहने के लिए कहना पड़ा। 

हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं, और हम इससे संतुष्ट हैं: शरद पवार

राकांपा, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस के साथ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का प्रमुख घटक दल है। 'सामना' में टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, "अगर कोई इस बारे में लिखता है कि हम नया नेतृत्व खोजते हैं या नहीं, तो हम इसे महत्व नहीं देते हैं। यह (लिखना) उनका विशेषाधिकार है लेकिन हम इसे अनदेखा करते हैं। हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं, और हम इससे संतुष्ट हैं।"

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"