लाइव न्यूज़ :

‘जिदंगी’ के लिए पाकिस्तानी सीरीज़ बनाने वाली शैलजा केजरीवाल ने कहा, ’कला ही हमारा विरोध है’

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:19 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद यह सुखद है कि दोनों देशों के कलाकार एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं और वे मुल्कों की इस भू राजनीति में नहीं फंसे। यह कहना है ‘ज़ी एंटरनेंमेंट’ की विशेष परियोजना की मुख्य रचनात्मक अधिकारी शैलजा केजरीवाल का।

पिछले साल केजरीवाल ने ओटीटी (डिजिटल) मंच पर धारावाहिकों के प्रसारण के लिए ‘ज़िदंगी’ ब्रांड को फिर से लांच किया था। इस चैनल पर पाकिस्तानी धारावाहिकों का प्रसारण किया गया था, जिससे देश में फवाद खान, सनम सईद और माहिरा खान जैसे कलाकार मशहूर हुए। 2014 में चैनल के शुरू होने के बाद ‘जिदंगी गुलज़ार है’ और ‘हमसफर’ जैसे धारावाहिक प्रसारित किए गए।

बहरहाल, 2016 में उरी हमले के बाद ‘ज़िदंगी’ चैनल ने पाकिस्तानी धारावाहिकों का प्रसारण रोक दिया।

‘ज़िदंगी’ का दूसरा चरण 2020 में लांच किया किया और ‘चुड़ैल्स’ का प्रसारण किया गया जिसके निर्देशक फिल्मकार आसीम अब्बास हैं। इसके बाद दो अन्य ‘जिंदगी ऑरिजिनल्स’ का प्रसारण किया गया जिनमें ‘एक झूठी लव स्टोरी’ और ‘धूप की दीवार’ शामिल हैं।

इसके अलावा, ‘कातिल हसीनाओं के नाम’ भी प्रसारित की जाएगी। इसका निर्देशन ब्रिटिश भारतीय निर्देशक मीनू गौड़ कर रही हैं।

केजरीवाल ने ‘पीटीआई- भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह टीम और निजी स्तर पर उनकी जीत है कि दोनों देशों के बीच के इतिहास के बावजूद यह प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा, “ यह देखकर खुशी होती है कि आसपास जो हो रहा है, उसे देखने के बावजूद हम एक दिन के लिए भी नहीं रूके।”

केजरीवाल ने कहा, “ हमने एक कलाकार के तौर पर काम किया। (जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर) हमारी निश्चित रूप से बातचीत हुई। हम इससे दूर नहीं रह सकते हैं लेकिन कलाकार के तौर पर हमारा काम है कि हम इससे अलग रहे और साथ मिलकर कुछ बनाएं। यही हमारा विरोध है।”

केजरीवाल ने कहा कि उनकी मंशा पाकिस्तानी निर्देशकों को भारत के लिए काम करने के लिए तैयार करने की है, फिलहाल यह मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान की कला को साथ लाने की कोशिश की और उन्हें लगता है कि उन्हें कलाकारों की वजह से कामयाबी मिली जो पहले से एक- दूसरे का सहयोग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो