लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः पुलिस पर पिस्तौल तानने वाला शाहरुख अब भी नहीं हुआ गिरफ्तार, परिवार भी लापता

By गुणातीत ओझा | Updated: February 28, 2020 08:53 IST

दिल्ली हिंसा के दौरान मौजपुर में एक उपद्रवी फायरिंग करता चला जा रहा था। आरोपी ने पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तान दी थी। इसकी पहचान जाफराबाद में रहने वाले शाहरुख के तौर पर हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में जगह-जगह हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी हैदिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान आरोपी शाहरुख ने पुलिस कांस्टेबल के सीने पर तान दी थी पिस्तौलआरोपी शाहरुख पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर, परिवार भी लापता

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में भड़की हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान के सीने पर पिस्तौल तानने वाला आरोपी शाहरुख अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शाहरुख फरार है। इससे पहले 25 फरवरी को खबर आई थी कि पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी का परिवार भी लापता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं।

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में हुई हिंसा के बाद से शाहरुख की कई तस्वीरें वायरल हुईं थी। शाहरुख ने हिंसा के दौरान भीड़ को अकेले समझा रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर पिस्तौल तान दी थी। शाहरुख पर हिंसा के दौरान आठ राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। आरोपी शाहरुख जाफराबाद का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

दिल्ली हिंसा में अबतक 38 मौत

दिल्ली दंगों में मृतक संख्या गुरूवार को 38 पहुंच गई। हिंसा में कमी तो आई है लेकिन यह पूरी तरह थमी नहीं है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों ने तीन दशक से अधिक समय में राजधानी में हुए सबसे भयावह दंगों के बाद अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्व दिल्ली में रविवार से भड़के सांप्रदायिक संघर्ष का अंजाम इतना बुरा हुआ कि अब सड़कों पर चारों तरफ ईंट-पत्थर बिखरे हुए हैं, मकान, दुकानें जला दिए गए, लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। 

मुर्दाघर के बाहर लगी भीड़

दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल में 200 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों के शव पाने के लिए खड़े हैं। यहां आज पांच और लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘एलएनजेपी अस्पताल में भी एक और मौत हो गयी वहीं जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी एक व्यक्ति की मृत्यु की खबर है। इस तरह मृतक संख्या 38 हो गई है जो बुधवार को 27 थी।’’ 

सोनिया ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

विपक्षी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह पर कर्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति कोविंद से अनुरोध किया कि शाह का इस्तीफा मांगा जाए और केंद्र को ‘राज धर्म’ की याद दिलाई जाए। नवनियुक्त विशेष आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालात सामान्य हो रहे हैं। हम यहां लोगों को यह विश्वास दिलाने आये हैं कि हम उनके साथ हैं।’’ 

केजरीवाल ने किया मुआवजे का ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दंगों में जान गंवाने वालों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हिंसा में घायल हुए और निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों के इलाज का भी खर्च उठाएगी। आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर दंगों में संलिप्त होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा,‘‘अगर दंगों में शामिल लोग आप से जुड़े पाये जाते हैं तो उन्हें दोगुनी सजा दी जाए।’’ हुसैन ने दंगों में और खासतौर पर आईबी के कर्मी अंकित शर्मा की मौत में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। शर्मा के परिवार ने उनकी हत्या के पीछे हुसैन के शामिल होने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमअरविन्द केजरीवालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"