लाइव न्यूज़ :

ताजमहल में शाहजहां का तीन दिनी उर्स शुरू

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:29 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 10 मार्च मुगल बादशाह शाहजहां का 366 वां उर्स ताजमहल में बुधवार सुबह से शुरू हो गया। अपराह्न में गुस्ल की रस्म हुई। तीन दिवसीय उर्स में पर्यटकों को तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें देखने का अवसर मिलेगा।

उर्स के तीसरे दिन शुक्रवार को ताजमहल खुला रहेगा। इस दौरान पर्यटकों को ताजमहल में उर्स के पहले और दूसरे दिन बुधवार-बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे से निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

इस्लामिक कैलेंडर के तहत होने वाले उर्स का आयोजन दस से 12 मार्च तक किया जा रहा है।

इस संबंध में खुद्दाम ए रोजा कमेटी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि उर्स के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शाहजहां की कब्र पर संदल चढ़ाया जाएगा और तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह से शाम तक हाथ के पंखे और चादरपोशी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा 1331 मीटर सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। इनके अलावा अन्य छोटी-बड़ी चादर कब्र पर चढ़ाई जाएंगी।

इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि उर्स के पहले और दूसरे दिन दोपहर दो बजे से ताजमहल में सभी को निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। उर्स के तीसरे दिन शुक्रवार को ताजमहल खुला रहेगा और उस दिन पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग