लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बृहस्पतिवार को घने कोहरे के कारण छठ पूजा के दौरान सूर्य की रोशनी बाधित हुई और शहर में मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।

हरित थिंक टैंक विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने बताया कि यह कोहरा जन स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति है।

सीएसई की कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान) अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए उन मोर्चों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, जिससे प्रदूषण अधिक फैलता है, जैसे वाहनों से, कुछ उद्योगों से, अपशिष्ट जलाने से....। वहीं, भवन निर्माण, सड़क जैसे धूल फैलाने वाले स्रोतों पर तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।’’

दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 411 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के 39 वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्रों में से अधिकतर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। बुधवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 372 था।

फरीदाबाद (412), गाजियाबाद (461), ग्रेटर नोएडा (417) और नोएडा (434) में भी बृहस्पतिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है।

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता स्तर गिरकर 600 से 800 मीटर तक हो गया।

सीएसई ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा कोहरे का कहर एक और दिन जारी रह सकता है। उसने कहा, ‘‘पिछले चार वर्ष में कोहरे की पहली घटना की तुलना करने पर मौजूदा कोहरा 2018 और 2020 के पहले कोहरे की अवधि से मिलता है जो छह दिन तक रही थी। अगर परिस्थितियों में सुधार नहीं होता है तो यह कोहरा 2019 के कोहरे से भी अधिक समय तक रह सकता है जो आठ दिन तक रहा था।’’

उसने कहा कि अपेक्षाकृत तेज हवाओं की स्थानीय परिस्थितियों के बावजूद इस साल कोहरे की लंबी अवधि का कारण शहर में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की कमी हो सकती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 उत्पन्न करने में 3,914 खेतों में पराली जलाए जाने का योगदान 26 प्रतिशत रहा, जो चार नवंबर से लगातार कम से कम 25 प्रतिशत दर्ज किया किया जा रहा है। पीएम 2.5 उत्पन्न करने में पराली जलाए जाने का योगदान रविवार को दिल्ली में 48 प्रतिशत रहा था, जो पांच नवंबर, 2018 के बाद से सर्वाधिक है। उस समय 58 प्रतिशत योगदान दर्ज किया गया थ।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को बृहस्पतिवार को फिर से एक पत्र लिखकर पराली जलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए एनसीआर के सभी राज्यों के साथ आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

क्रिकेट44 गेंद में शतक, आईपीएल में सबसे तेज 100 रन बनाने वाले रिकेल्टन, पीछे रह गए रोहित, तिलक और सूर्यकुमार

क्रिकेट44 गेंदों में शतक, रेयान रिकेल्टन का तूफान, मुंबई ने खड़ा किया 243 रन का पहाड़

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत15 साल बाद ममता बनर्जी की विदाई?, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार?, 4 एग्जिट पोल में भाजपा और 2 में तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, देखिए सीट आंकड़े

भारतWest Bengal Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल में 'दीदी राज' खत्म! ज़्यादातर सर्वे में बीजेपी की प्रचंड जीत