लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद शबाना और जावेद ने रद्द किया पाकिस्तान का दौरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 18:32 IST

शबाना ने ट्वीट किया, ‘‘जावेद अख्तर और मुझे कैफी आजमी जन्मशती समारोह में बुलाया गया था और वास्तव में हम इसका इंतजार कर रहे थे।

Open in App

वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने शुक्रवार को कहा कि पुलवामा हमले के बाद उन्होंने और उनके पति गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कराची में आयोजित होने वाले कैफी आजमी जन्मशती समारोह में शिरकत नहीं करने का फैसला किया है। कराची कला परिषद ने दो दिन के सहमारेह में शामिल होने के लिए उन्हें पाकिस्तान आमंत्रित किया था।

शबाना ने ट्वीट किया, ‘‘जावेद अख्तर और मुझे कैफी आजमी जन्मशती समारोह में बुलाया गया था और वास्तव में हम इसका इंतजार कर रहे थे। मैं इस बात की सराहना करती हूं कि पुलवामा हमले के मद्देनजर हमारे मेजबान कराची कला परिषद ने इस समारोह को अंतिम क्षणों में रद्द करने पर सहमति जता दी है। उन्होंने इस हमले की निंदा की और कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं।

जम्मू-कश्मीर में अब तक तक के सबसे घातक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 49 जवान शहीद हो गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए। पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार से सीआरपीएफ के काफिले में टक्कर मार दी। 

सीआरपीएफ के 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। हमलावर ने जिस बस में टक्कर मारी वह 54वीं बटालियन की थी जिसमें 44 जवान सवार थे। सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

जैश प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर दावा किया कि इसे आदिल अहमद डार उर्फ वकास कमांडो ने अंजाम दिया। आदिल अहमद डार पुलवामा के काकापोर का रहने वाला था और 2018 में जैश में शामिल हुआ था। डार पुलवामा के गुंडी बाग से आतंकी नेटवर्क चलाता था।

इस घटना से पूरे देश में दुख और गुस्से का माहौल है। इस नापाक हरकत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे देश में मांग की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उरी के बाद यह देश पर सबसे बड़ा हमला है। पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफशबाना आज़मीजावेद अख्तरआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब