लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण केस में बढ़ सकती हैं चिन्मयानंद की मुश्किलें, पीड़िता बोली- मेरी जान को खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 15:05 IST

लॉ छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद की जमानत को पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौतीछात्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 फरवरी को करेगा सुनवाई

यौन शोषण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ पीड़ित छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि चिन्मयानंद से उसकी जान को खतरा है। कोर्ट ने छात्रा की याचिका स्वीकार कर ली है। याचिका पर कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।

बताते चलें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लॉ की छात्रा से यौन शोषण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की जमानत याचिका मंजूर की थी। चिन्मयानंद की जमानत याचिका पर न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने आदेश पारित किया था। इससे पूर्व शिकायतकर्ता के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने 16 नवंबर, 2019 को स्वामी चिन्मयानंद की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

उल्लेखनीय है कि पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पीड़िता की जमानत याचिका न्यायमूर्ति एस.डी. सिंह ने चार दिसंबर, 2019 को मंजूर की थी। एसआईटी ने चिन्मयानंद की शिकायत पर लॉ की छात्रा और उसके तीन मित्रों के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया था।

जानें क्या है पूरा मामला

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बीते साल 20 सितंबर को चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया गया था। लॉ की 23 वर्षीय छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर डाली थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खुद संज्ञान लिया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया था। मामले में स्वामी चिन्मयानंद कुछ दिन पहले तक उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर जिला जेल में बंद थे।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदसुप्रीम कोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी