लाइव न्यूज़ :

जबरन देह व्यापार में धकेली गई नाबालिग लड़की के बयान से आया भूचाल, कहा- वह अक्सर विधायक के पास जाती थी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2019 16:51 IST

कोर्ट में दिये अपने बयान में नाबालिग ने विधायक का जिक्र किया है, लेकिन उसका नाम नहीं बताया है. नाबालिग ने कोर्ट में कहा कि उसे एक विधायक के पास भी भेजा जाता है. हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट के मामले में पकड़ी गई भोजपुर जिले की एक नाबालिग लड़की ने कोर्ट में बयान दर्ज कराकर खलबली मचा दी है.उसने भोजपुर जिले के एक विधायक से संबंध होने की बात बताई है. वह अक्सर विधायक के पास जाती थी. उसके बयान के बाद भोजपुर जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है.

बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट के मामले में पकड़ी गई भोजपुर जिले की एक नाबालिग लड़की ने कोर्ट में बयान दर्ज कराकर खलबली मचा दी है. उसने भोजपुर जिले के एक विधायक से संबंध होने की बात बताई है. वह अक्सर विधायक के पास जाती थी. उसके बयान के बाद भोजपुर जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है. ऐसे में देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेली गई नाबालिग के बयान से सफेदपोशों का काला सच सामने आ गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोर्ट में दिये अपने बयान में नाबालिग ने विधायक का जिक्र किया है, लेकिन उसका नाम नहीं बताया है. नाबालिग ने कोर्ट में कहा कि उसे एक विधायक के पास भी भेजा जाता है. हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया है. 

यहां बता दें कि दो दिनों पूर्व आरा की एक किशोरी के माध्यम से भोजपुर पुलिस ने पटना में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया था. हालांकि, सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड पटना का संजय पासवान अब भी फरार है. उस मामले में नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया. 

नाबालिग ने कोर्ट में दिए बयान में आरा के एक इंजीनियर के आवास व होटलों में जाने की बात कही है. पुलिस विधायक की पहचान और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी में जुटी है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. उधर, उस विधायक के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग बच्ची को लेकर भोजपुर पुलिस विधायक के फ्लैट का सत्यापन करा सकती है. हालांकि, इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. 

सेक्स रैकेट के मामले में भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी संदेश थाना क्षेत्र के मनियक्ष गांव निवासी संजय राम की पत्नी अनिता देवी ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह पटना में संजय पासवान उर्फ पंडित उर्फ जीजा के कहने पर लड़कियों को गलत काम के लिए भेजता था. साथ ही उससे भी देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था. 

इस सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त सभी लड़कियों को पटना में रामलखन पथ स्थित भोजपुर कॉलोनी में रखा जाता था. वहीं से संजय पासवान के कहने पर लड़कियों को सफेदपोशों के पास भेजा जाता था. अनिता देवी ने भी बताया है कि एक माह के भीतर बच्ची को आरा के एक इंजीनियर के पास और विधायक के फ्लैट पर संजय के कहने पर भेजी थी. इसके बाद पुलिस द्वारा विधायक की संलिप्तता की जांच की जा रही है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग बच्ची ने अपने दिए गए बयान में बताया कि एक माह पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाली लाली नाम की लड़की ने नाबालिग बच्ची को पटना अनिता देवी के पास पहुंचाई थी. लाली अनिता के साथ मिलकर लड़की को लेकर लखनऊ भी ले गई थी, जहां उसके साथ गलत काम किया गया था. पुलिस लाली को ढूंढने में जुटी हुई है. साथ ही इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तालाश भी जारी है. 

भोजपुर की नाबालिग बच्ची पटना से भागकर अपने घर पहुंची. इसके बाद परिजनों द्वारा नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया. नाबालिग बच्ची के भाई द्वारा दिए गए आवेदन में अनिता देवी और पटना के संजीत को नामजद अभियुक्त बनाया गया. 

पटना से भागी नाबालिग लड़की ने पुलिस को सारी बात बताई. इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस के सहयोग से पटना में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब