लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी की चपेट में महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला, 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा, राज्य का सबसे गर्म स्थान बना

By भाषा | Updated: April 12, 2023 11:48 IST

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएमसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है।

चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ‍

आरएमसी के मुताबिक, जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है और दोपहर बाद सड़कें वीरान हो जाती हैं, क्योंकि लोग चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 127 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मपुरी तहसील में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। विदर्भ क्षेत्र के अन्य जिलों की बात करें तो, वर्धा में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 39.6 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 39.2 डिग्री सेल्सियस और नागपुर व गोंदिया में 39-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भाषा सुरभि पारुल पारुल

टॅग्स :महाराष्ट्रचंद्रपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी