लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर 200 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली के जनकपुरी में कथित रूप से नौकरी दिलाने के नाम पर 200 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सोमवार को जनकपुरी में नौकरी दिलाने वाली एक एजेंसी के कार्यालय पर छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान शैलेन्द्र, हिमांशु कोहली, मोहम्मद शादाब अनीस, अमित कुमार कर्ण, सुनीता, स्वाति और पारुल के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि गिरोह के सभी सातों सदस्यों से मौके पर ही पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि उन्होंने अपने ऑनलाइन पोर्टल 'ग्रुप नौकरी डॉट कॉम' के जरिये भारत और विदेश खासकर खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के बहाने पर लोगों ठगा।

पुलिस ने कहा कि सातों आरोपियों ने पूरे भारत में 200 से अधिक लोगों को ठगा।

पुलिस थानों दर्ज की गईं दो शिकायतों के अनुसार पीड़ितों से 52 हजार और 40 हजार रुपये ठगे गए।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्जिवा गोयल ने कहा कि गिरोह के सदस्य हर तीन-चार महीने में अपना कार्यालय बदल लिया करते थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी अपने सूत्रों के जरिये देशभर से नौकरी के इच्छुक लोगों का डेटा इकट्ठा कर उन्हें आकर्षक पेशकश करके अपने जाल में फंसा लिया करते थे। वे इच्छुक लोगों से तयशुदा रकम उनके खातों में डालने के लिये कहते थे और पैसा लेने के बाद अपने फोन नंबरों को बंद कर देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम