लाइव न्यूज़ :

जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने किया दावा, बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला भी खुद नीतीश कुमार ही करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2026 20:06 IST

ललन सिंह ने कहा कि आज तक जो नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते हैं वही लोग इस तरह की बात कहते हैं। नीतीश कुमार को ही तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

Open in App

पटना: जदयू की बैठक में भाग लेने दिल्ली से पटना पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भी खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। वहीं, विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद की बातों पर क्या प्रतिक्रिया देना है, कोई किसी का हस्र नहीं करता है। सभी निर्णय नीतीश कुमार की इच्छा और उनकी ही मर्जी से हो रहा है। आज तक कोई धरती पर नीतीश कुमार की इच्छा के विपरीत उनसे कोई निर्णय नहीं करा सकता है। इसलिए कांग्रेस और राजद को बोलना है तो बोलते रहे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के भीतर जो भी निर्णय लिए गए हैं, वे पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मर्जी और आदेश पर हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम लिए बिना ललन सिंह ने उन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं, उनकी बातों की कोई अहमियत नहीं है। 

ललन सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आरसीपी सिंह एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से से लाल हो जाते हैं। मुख्यमंत्री उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते। कांग्रेस की प्रतिक्रियाओं पर बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते, वही इस तरह की बातें करते हैं। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं जिनके इरादों और इच्छा के खिलाफ कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। पार्टी के भीतर और बाहर उनके फैसलों का पत्थर की लकीर होना तय है। ललन सिंह ने यह संकेत दे दिया है कि गठबंधन और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर कोई संशय नहीं है और पूरी कमान आज भी नीतीश कुमार के हाथों में है। 

ललन सिंह ने कहा कि आज तक जो नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते हैं वही लोग इस तरह की बात कहते हैं। नीतीश कुमार को ही तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

टॅग्स :नीतीश कुमारLalan Singhजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट