लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कांग्रेसी एके एंटनी को मिलेगा लोकमत संसदीय पुरस्कार 2022 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, कुल आठ सांसद अलग-अलग कैटेगरी में होंगे सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2022 17:21 IST

साल 2022 के लोकमत संसदीय पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस वर्ष कांग्रेस के एके एंटनी और बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब का चयन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार श्रेणी के लिए किया गया है, जबकि डेरेक ओ'ब्रायन और ओवैसी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिष्ठित और विश्वसनीय लोकमत संसदीय पुरस्कार हर साल 8 सांसदों को अलग-अलग श्रेणियों में दिये जाते हैंहर साल 4 लोकसभा के और 4 राज्यसभा के सांसदो को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता हैइस वर्ष टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन और एआईएमआईएम के ओवैसी को सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया है

दिल्ली: साल 2022 के लोकमत संसदीय पुरस्कारों के चौथे संस्करण के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी, बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, वंदना चव्हाण, तेजस्वी सूर्या और भाजपा के लॉकेट चटर्जी सहित आठ सांसदों का चयन किया गया।

इसके साथ ही एआईएमआईएम अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी और आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा को भी प्रतिष्ठित व्यक्तियों के जूरी बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया है।

प्रतिष्ठित और विश्वसनीय लोकमत संसदीय पुरस्कार हर साल आठ सांसदों को अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

इस वर्ष एके एंटनी और महताब को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार श्रेणी के तहत चुना गया, जबकि डेरेक ओ'ब्रायन और ओवैसी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया। वंदना चव्हाण और लॉकेट चटर्जी सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद तथा मनोज कुमार झा और तेजस्वी सूर्या का चयन सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद कैटेगरी के लिए किया गया।

विजेताओं के चयन के लिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता वाले जूरी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, सुरेश प्रभु, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण, दि प्रिंट के संस्थापक संपादक शेखर गुप्ता और टीवी9 भारतवर्ष के समाचार निदेशक हेमंत शर्मा शामिल हुए।

इनके अतिरिक्त लोकमत संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा, वरिष्ठ संपादक शरद गुप्ता (व्यापार और राजनीति) और राष्ट्रीय संपादक हरीश गुप्ता भी इस चर्चा में शामिल हुए।

तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी अन्य व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके जबकि महताब ने चयन प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया। जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए सभी संसद सदस्यों के वर्ष 2020 और 2021 के संसदीय योगदान का गहरा अध्ययन किया।

लोकमत संसदीय पुरस्कारों की परिकल्पना सांसदों द्वारा वर्षभर किए गए सकारात्मक कार्यों को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा 2017, 2018 और 2019 में चुने गए सांसदों को यह पुरस्कार दिए गए थे। कोविड महामारी के कारण बीते दो साल तक लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह को आयोजित नहीं किया जा सका था।

लोकमत संसदीय पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, शरद पवार, मुलायम सिंह, शरद यादव, सीताराम येचुरी, जया बच्चन, सुप्रिया सुले, निशिकांत दुबे, हेमा मालिनी, भारती पवार, सुष्मिता देव, मीनाक्षी लेखी सांसद और रजनी पाटिल सरीखे सांसदों को सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सलोकमत हिंदी समाचारशरद पवारअसदुद्दीन ओवैसीतेजस्वी सूर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?