लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन ने केपीसीसी की राजनीति मामलों की समिति से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर केरल प्रदेश कांग्रेस समिति में फेरबदल पर चर्चाओं के बीच वरिष्ठ नेता और पूर्व केपीसीसी प्रमुख वी एम सुधीरन ने पार्टी की प्रदेश इकाई के राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी के सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सुधीरन के इस फैसले के पीछे फेरबदल प्रक्रियाओं और नए केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरण के मौजूदा नेतृत्व के कामकाज के तरीकों को लेकर नाखुशी की वजह बतायी जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि सुधीरन ने शुक्रवार को राज्य के नेतृत्व को इस्तीफा पत्र भेज दिया।

बहरहाल इस मामले पर उनकी टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है।

साफ-सुथरी और आदर्शवादी छवि वाले सुधीरन के विभिन्न मुद्दों पर अड़िग रुख के चलते उनके और पार्टी में कई सहकर्मियों के बीच मतभेद पैदा हुए।

सुधीरन के इस्तीफे की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और विधायक पी टी थॉमस ने कहा कि केपीसीसी प्रमुख इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और वरिष्ठ नेता की गलतफहमी को दूर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुधाकरण हाल में सुधीरन के घर गए थे और उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘सुधीरन केरल में कांग्रेस पार्टी के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं।’’

केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष थॉमस ने कहा कि राज्य इकाई में नेतृत्व में फेरबदल के संबंध में कोई बड़ी चर्चा या विचार-विमर्श अभी शुरू नहीं हुआ है।

हाल में केपीसीसी के पूर्व महासचिव के पी अनिल कुमार और उसके सचिव पी एस प्रशांत ने जिला कांग्रेस समिति के नए अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी