लाइव न्यूज़ :

मांसाहार कर मंदिर जाने के विवाद पर बोले सिद्धारमैया- क्या भगवान ने कहीं कहा है कि क्या खाकर आना चाहिए, कहा- मैंने उस दिन...

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2022 09:49 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास और कोई काम नहीं है और देश में चल रहे प्रमुख मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे कई जगहों पर देवताओं को मांस चढ़ाया जाता हैः सिद्धारमैयाक्या भगवान ने मंदिर जाने से पहले कहा है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहींः सिद्धारमैया

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मांसाहार कर कोडलीपेट के बसवेश्वर मंदिर जाने पर अपनी सफाई दी है। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने मंदिर जाने से पहले मांसाहारी भोजन नहीं किया। पूर्व सीएम ने भोजन के चुनाव के अधिकार पर जोर देते हुए इसे "गैर-मुद्दा" करार दिया।

गौरतलब है कि 18 अगस्त को सिद्धारमैया कोडलीपेट के बसवेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता कथित रूप से मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर में प्रवेश किया था। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर रही। इस बीच सिद्धारमैया खुद सामने आकर इसपर अपनी सफाई दी है।

बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, सिद्धारमैया ने कहा, "क्या मांस खाना एक मुद्दा है? यह एक व्यक्तिगत भोजन की आदत है। मैं शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना खाता हूं। यह मेरी आदत है, जबकि कुछ मांस नहीं खाते हैं, यह उनकी खाने की आदत है।

 कई जगहों पर देवताओं को मांस चढ़ाया जाता हैः सिद्धारमैया

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास और कोई काम नहीं है और देश में चल रहे प्रमुख मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से यह कोई मसला नहीं है। कई बिना मांस खाए चले जाते हैं और कई खाकर जाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कई जगहों पर देवताओं को मांस चढ़ाया जाता है। सच कहूं तो मैंने उस दिन मांस नहीं खाया था। दलील के लिए मेरे पास जो था कह दिया। उन्होंने कहा, वैस चिकन करी था। मैंने केवल बांस शूट करी और 'अक्की रोटी' खाई।

क्या भगवान ने मंदिर जाने से पहले कहा है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने रविवार को अपने बचाव में कहा था, वह मांसाहारी हैं और यह उनकी खाने की आदत है। और सवाल किया कि क्या भगवान ने मंदिर जाने से पहले कहा है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

'हिम्मत है, तो सिद्धारमैया सूअर का मांस खाएं और मस्जिद जाएं'

इससे पहले एक वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सिद्धारमैया को चुनौती दी और कहा, "यदि आप- सिद्धारमैया- में हिम्मत है, तो सूअर का मांस खाएं और मस्जिद जाएं।"

इस चुनौती और हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिद्धारमैया ने कहा- "मैं केवल चिकन और मटन खाता हूं, कोई अन्य मांस (सूअर का मांस या बीफ) नहीं। लेकिन मैं इसे खाने वालों का विरोध नहीं करता, क्योंकि यह उनकी खाने की आदत है।"

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए