लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी की खराब छवि पेश करने के लिए स्कूल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 28, 2020 20:20 IST

सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत पर 26 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्कूल के अधिकारियों ने 21 जनवरी को नाटक मंचन में छात्रों का ‘इस्तेमाल’ किया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए और एनआरसी को लेकर छात्रों को नाटक करने की कथित तौर पर अनुमति देने के लिए एक स्थानीय स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इस नाटक में कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खराब छवि पेश की गई थी।

कर्नाटक के बीदर में सीएए और एनआरसी को लेकर छात्रों को नाटक करने की कथित तौर पर अनुमति देने के लिए एक स्थानीय स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इस नाटक में कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खराब छवि पेश की गई थी। शाहीन स्कूल के प्रबंधन पर भादंसं की धारा 124 (ए) और 153 (ए) के तहत ‘‘विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने’’ के लिए भी मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत पर 26 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्कूल के अधिकारियों ने 21 जनवरी को नाटक मंचन में छात्रों का ‘इस्तेमाल’ किया जहां उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर मोदी के लिए ‘‘असभ्य’’ भाषा का इस्तेमाल किया।रक्षयाल ने कहा कि प्रबंधन ने मुस्लिमों के बीच ‘भय’ पैदा करने की कोशिश की कि अगर सीएए और एनआरसी को लागू किया जाता है तो उन्हें देश छोड़ना होगा।शिकायत में कहा गया है कि बाद में एक स्थानीय निवासी ने कार्यक्रम का वीडियो फेसबुक पेज पर डाल दिया। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर