लाइव न्यूज़ :

पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन आज, जंतर-मंतर पहुंच रहे किसान, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

By भाषा | Updated: May 7, 2023 11:30 IST

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आज दो किसान संघों से जुड़े सदस्यों के पहुंचने के ऐलान के बीच दिल्ली की सीमा पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं।

Open in App

दिल्ली: दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कुछ पहलवानों के समर्थन में दो किसान संघों के रविवार और सोमवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर धरना स्थल पर और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को ऐलान किया था कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगा। 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों की यात्रा से पहले जंतर मंतर के आसपास और शहर की सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम करने की योजना बनाई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को लेकर जंतर मंतर के नजदीक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। 

एक बयान में कहा गया है कि रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से संयुक्त किसान मोर्चा के कई वरिष्ठ नेताओं के सैकड़ों किसानों के साथ जंतर मंतर पर आने की योजना है तथा वे पहलवानों को समर्थन देंगे। एसकेएम ने सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में बड़ी संख्या में किसान आठ मई को जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे। 

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) केंद्र सरकार द्वारा लाए गए और बाद में वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से अलग हुआ गुट है। एसकेएम कई किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा है। 

टॅग्स :Samyukta Kisan Morchafarmers protestबृज भूषण शरण सिंहBrij Bhushan Sharan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos