लाइव न्यूज़ :

हर बेटी और बहन की सुरक्षा, उन्नाव और बिजनौर की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं: योगी 

By भाषा | Updated: December 18, 2019 15:14 IST

सीएम योगी ने कहा कि किसी को अराजकता फैलाने की छूट सरकार नहीं देगी। बिजनौर जैसी घटनाओं को सरकार रोकेगी। न्यायपालिका, महिलाओं और पूरे प्रदेश की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अदालत की सुरक्षा के लिए सरकार के पास कार्ययोजना है। 

Open in App
ठळक मुद्देहर बेटी और बहन की सुरक्षा, हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी।उप्र विधान परिषद में बिजनौर की अदालत में हुए हत्याकांड को लेकर हंगामा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव और बिजनौर की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हर बेटी और बहन की सुरक्षा, हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी।

सीएम योगी ने कहा कि किसी को अराजकता फैलाने की छूट सरकार नहीं देगी। बिजनौर जैसी घटनाओं को सरकार रोकेगी। न्यायपालिका, महिलाओं और पूरे प्रदेश की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अदालत की सुरक्षा के लिए सरकार के पास कार्ययोजना है। 

उत्तर प्रदेश में बिजनौर की अदालत में हुई गोलीबारी और उन्नाव में बलात्कार पीडिता को जलाये जाने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि दोनों ही घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें सरकार रोकेगी।

योगी ने विधानसभा में विपक्ष के नियम—56 के तहत दिये गये प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में कहा, ''बिजनौर जैसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अदालत की सुरक्षा के लिए सरकार के पास कार्ययोजना है ।'' उन्होंने कहा कि बिजनौर जैसी घटनाओं को सरकार रोकेगी।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, महिलाओं और पूरे प्रदेश की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। योगी ने कहा कि हर बेटी और बहन की सुरक्षा, हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी। किसी को अराजकता फैलाने की छूट सरकार नहीं देगी।

उप्र विधान परिषद में बिजनौर की अदालत में हुए हत्याकांड को लेकर हंगामा

बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में कल हुए हत्याकाण्ड के मुद्दे पर विधान परिषद में समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के सदस्यों ने आज जमकर हंगामा किया। बुधवार सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सपा-कांग्रेस के सदस्यों ने पीठ के नजदीक पहुंच कर खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सदस्य ‘प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त है’ के नारे लगा रहे थे। सदस्यों की मांग थी कि प्रश्नकाल स्थगित कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की जाए, लेकिन सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद 11.20 पर दोबारा सदन की कार्रवाई शुरू होते ही एक बार फिर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्य आसन के नजदीक आकर हंगामा करने लगे और कानून व्यवस्था के मुददे पर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिष्ठाता ओम प्रकाश शर्मा ने सदन की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि बिजनौर जिले में सीजेएम अदालत में मंगलवार को हमलावरों ने अदालत में घुसकर पेशी पर लाये गये एक आरोपी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गये। इस दौरान दूसरा अभियुक्त भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया।

दोपहर बारह बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो सदस्यों ने सदन की विशेषाधिकारी समीतियों की बैठकों में जिला प्रशासन के अधिकारियों के शामिल न होने का मुददा उठाया। इस पर अधिष्ठाता ने नेता सदन दिनेश शर्मा से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा। इसके बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में बलात्कार, महिला उत्पीड़न के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो