लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों को मार गिराया, बीते 36 घंटों में 10 को पहुंचाया गया जहन्नुम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 27, 2022 14:48 IST

पिछले तीन दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 10 आतंकियों को मार गिराया। इनमें सात आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा जबकि तीन आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों को मार गिराने से पहले आत्मसमर्पण करने का दिया गया था मौकाबीते 3 दिनों में मारे गए 10 आतंकियों में एलईटी के 7 और जेईएम के 3 आतंकीसुरक्षाबलों ने टीवी कलाकार आफरीन भट के हत्यारों को भी पहुंचाया जहन्नुम

जम्मू: दस घंटों के भीतर ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में दो विभिन्न मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या करने वाले दो आतंकी भी शामिल हैं। वहीं पिछले तीन दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 10 आतंकियों को मार गिराया। इनमें सात आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा जबकि तीन आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।

आईजीपी कश्मीर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज शुक्रवार तड़के कश्मीर के सौरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इन आतंकवादियों को मार गिराने से पहले आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) के जिन दो आतंकियों ने अमरीन भट की हत्या की थी, वे हाल ही में संगठन में शामिल हुए थे। उनकी पहचान शाहिद मुश्ताक भट निवासी हफरू चाडूरा बड़गाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के तौर पर हुई है। इन दोनों ने लश्कर कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या की थी। मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुई है।

आईजीपी ने बताया कि उससे पहले गत वीरवार रात को जिला बड़गाम के चाडूरा इलाके में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर किया। ये दोनों आतंकी वही थे, जिन्होंने 25 मई को 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उनका 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया था। हत्या के बाद से आतंकियों की तलाश में जुटे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने अमरीन भट के हत्यारों को न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि रात भर चली मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील