लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, आतंकियों से तीर्थस्थान आने वाले श्रद्धालुओं की हिफाजत बनी चुनौती

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 27, 2023 13:38 IST

वैष्णो देवी तीर्थस्थान के आसपास हाइब्रिड आतंकियों तथा ओजीडब्ल्यू की गिरफ्तारियों के साथ हथियारों व गोला बारूद की बरामदगी से सुरक्षा बलों में बढ़ी बेचैनी

Open in App
ठळक मुद्देवैष्णो देवी तीर्थयात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में बढ़ी बेचैनी बीते वक्त में गिरफ्तार हुए आतंकियों के पास से और उनकी निशानदेही पर स्टिकी बम बरामद हुए हैंआतंकियों ने दावा किया था कि स्टिकी बमों की खेप वैष्णो देवी यात्रा को नुकसान पहुंचाने के लिए पहुंची है

जम्मू: वैष्णो देवी का तीर्थस्थान जिस रियासी जिले में है, वहा लिथियम के भंडार की खोज हुई है और इसके साथ ही हाइब्रिड आतंकियों तथा ओजीडब्ल्यू की गिरफ्तारियों के साथ हथियारों व गोला बारूद की बरामदगी से सुरक्षा बलों में वैष्णो देवी के तीर्थस्थान की सुरक्षा और आने वाले श्रद्धालुओं के हिफाजत की चिंता बढ़ गई है।

पिछले साल अगस्त महीने में रियासी से जो आतंकी गिरफ्तार हुए और उनकी निशानदेही पर जो स्टिकी बम बरामद हुए, वे इस चिंता को और बढ़ा रहे हैं कि क्योंकि आतंकियों ने दावा किया था कि स्टिकी बमों की खेप यात्रा को नुकसान पहुंचाने के लिए इकट्ठा की गई थी। इस संबंध में पुलिस के बड़े अधिकारियों ने कई सुरक्षा समीक्षा बैठकें की, जिसमें उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रों में वैष्णाो देवी की यात्रा को स्टिकी बमों से बचाना भी एक भारी चुनौती होगी।

ऐसे में कटड़ा कस्बे और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के दोमेल से कटड़ा तक जाने वाले राजमार्ग पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती का प्लान तैयार करते हुए प्रशासन से अतिरिक्त सैंकड़ों जवानों की मांग की गई है।  इसके साथ ही भीड़ में छुपे संदिग्धों पर कड़ी नजर की खातिर ड्रोन भी तैयार किए जा रहे हैं।

वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा को फूल प्रूफ बनाने की खातिर इलाके के ओजीडब्ल्यू की लिस्ट बनाने, सोशल मीडिया पर संदिग्ध पैटर्न पर नजर रखने के अतिरिक्त उन सभी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के लिए जोर दिया जा रहा है, जिनमें वैष्णो देवी की सुरक्षा के प्रति कोई भी चाहे छोटी ही बात क्यों न कही गई हो।

अधिकारियों के बकौल, वैष्णो देवी की यात्रा में शिरकत करने वाले श्रद्धालु हमेशा ही आतंकियों के टारगेट पर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यात्रा को निशाना बना वे प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकते हैं।

जानकारी के लिए पिछले साल 13 मई को वैष्णो देवी के बेस कैंप कटड़ा में चलती यात्री बस में सवार वे लोग बदकिस्मत निकले थे जिन्हें स्टिकी बम के धमाके ने अपनी चपेट में ले लिया तो पांच की मौत हो गई। बीस से अधिक जख्मी हो गए थे। कई दिनों तक पुलिस इसे इंजन में हुआ धमाका बताती रही थी तो बाद में आतंकी गुट जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स द्वारा वीडियो जारी कर इस धमाके की जिम्मेदारी ली गई तो पुलिस ने मान लिया कि धमाका स्टिकी बम से किया गया था।

ऐसा ही एक अन्य धमाका पिछले ही साल 9 मार्च को उधमपुर में ही उपायुक्त के कार्यालय के बाहर एक रेहड़ी पर हुआ था जिसमें दो की मौत हो गई थी। तब भी इस धमाके को गैस सिलेंडर का विस्फोट बताया गया था पर बाद में जांच से पता चला कि धमाकों के लिए स्टिकी बमों का इस्तेमाल किया गया था।

फिर 5 जुलाई 2022 को रियासी से पकड़े गए लश्कर आतंकी की निशानदेही पर बरामद दर्जनभर स्टिकी बमों की बरामदगी कोई बड़ी खबर नहीं मानी गई थी। जबकि चौंकाने वाली और दहशतजदा करने वाली खबर यह थी कि ऐसे दर्जनों स्टिकी बमों की प्रदेश में भरमार है जिनका मुख्य निशाना टूरिस्ट व वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होने वाले हैं।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरJammuजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी