लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: मानव संसाधन मंत्रालय के मुख्य सचिव ने रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को किया तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 07:49 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने कहा कि हिंसा फैलाने आए लोगों ने निजी और सार्वजनिक गाड़ियों को क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया, ‘‘जेएनयू प्रशासन से लिखित आग्रह मिलने के बाद, हम परिसर में गए और शांति स्थापित कराई। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

 दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में होने वाली हिंसा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के सचिव ने आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को अपने कार्यालय में बुलाया है।

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को परिसर में पुलिस को बुलाना पड़ा था। पुलिस ने परिसर में फ्लैग मार्च किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) आनंद मोहन ने बताया, ‘‘हमें सूचित किया गया था कि छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई है। जेएनयू प्रशासन ने लिखित में पुलिस सहायता मांगी थी।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने कहा कि निजी और सार्वजनिक गाड़ियों को क्षति पहुंचाई गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘जेएनयू प्रशासन से लिखित आग्रह मिलने के बाद, हम परिसर में गए और शांति स्थापित कराई। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो