लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीलिंग मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी का बयान, कहा- तदर्थ नीतियों के कारण हुई सीलिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 02:02 IST

Open in App

नई दिल्ली( 17 मार्च): दिल्ली में जारी सीलिंग अभियान के बीच भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने आज आरोप लगाया कि व्यापारियों को हो रही परेशानी के लिए शहर की“ तदर्थ” योजना जिम्मेदार है। उन्होंने सीलिंग के लिए आप सरकार और पूर्ववर्ती सरकार पर दोष मढ़ा।नगर मानकों या दिल्ली के मास्टर प्लान2021 के उल्लंघन के चलतेसीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इनमें किसी संपत्ति का दुरुपयोग या अतिक्रमण या किसी आवासीय संपत्ति या इकाई का व्यावसायिक मकसद के लिए प्रयोग शामिल है।नयी दिल्ली से सांसद लेखी ने भाजपा के नए मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, “ निगरानी समिति वाणिज्यिक इलाकों में एफएआर( तल क्षेत्र अनुपात) उल्लंघन के आधार पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन यह भूमि उपयोग( उल्लंघन) को नहीं देख रही।” लेखी ने कहा, “ यह समस्या दशकों से चली आ रही तदर्थ नीतियों के कारण पैदा हुई।90 के दशक से ये शहरी योजना मुद्दे सामने आ रहे हैं। और आज भी यह समस्याएं बरकरार हैं। इसलिए मौजूदा( दिल्ली) सरकार और पुरानी सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में असफल हो गई और पूर्ववर्ती सरकार ने शहर में“ अवैध अतिक्रमण की इजाजत” दी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर