लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में आठ करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव बरामद

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:53 IST

Open in App

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 19 सितंबर तमिलनाडु वन विभाग और तटरक्षक ने लगभग आठ करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव (सी कुकंबर) बरामद किया है, जिसे तस्करी करके श्रीलंका ले जाये जाने की आशंका थी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर तटरक्षक के एक दल ने संदिग्ध रूप से तैरती हुई एक नाव का पता लगाया और उसे मन्नार की खाड़ी तथा पाल्क खाड़ी में तैनात (तटरक्षक) दलों की सहायता से भारतीय समुद्री सीमा से बाहर जाने से रोका।

विज्ञप्ति के अनुसार, नाव से 200 बोरे में दो हजार किलोग्राम ‘सी कुकंबर’ बरामद किया गया जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये आंकी गई है।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गश्ती दल को यहां पम्बन के पास संदिग्ध रूप से जाती हुई एक नौका दिखाई पड़ी, जिसकी जानकारी तटरक्षक को दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू