लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में पर्यावरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देशभर से वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:02 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ नवंबर संगम नगरी में स्थित पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केन्द्र के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 10 और 11 नवंबर को “पर्यावरण उद्धार में वानिकी प्रतिरूप का हस्तक्षेप” विषय पर होटल त्रिवेणी दर्शन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से वैज्ञानिक और शोधार्थी शामिल होंगे।

पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केन्द्र के प्रमुख डाक्टर संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस सम्मेलन में उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु आदि राज्यों से वैज्ञानिक और शोधार्थी अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए “ट्री ग्रोवर मेला" भी लगाया जायेगा जिसमें प्रदेश से 500 से अधिक किसान शामिल होंगे।

सिंह ने बताया कि यह केन्द्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम नमी प्रतिधारण वाली लवणीय/ क्षारीय मिट्टी, खनन क्षेत्रों और अन्य बंजर भूमि के सुधार के लिए सतत प्रयासरत है और यह अनुसंधान के अलावा किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए वानिकी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जलवायु के लिए उपयुक्त यूकेलिप्टस, पॉपुलर, बकैन के क्लोन इस केंद्र द्वारा उपलब्ध कराये जाते हैं। साथ ही किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए असम से अगर और कर्नाटक से चंदन की प्रजातियां लगवाई जा रही हैं। साथ ही पूर्वोत्तर से 26 प्रकार के बांस की प्रजातियां लाकर प्रदेशभर में रोपी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी