लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के ‘काले बाघों’ का आखिर क्या है रहस्य, वैज्ञानिकों ने उठाया इस राज से पर्दा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 14:44 IST

नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बेंगलुरू की वैज्ञानिक उमा रामकृष्णन और उनके छात्र विनय सागर के नेतृत्व में एक टीम ने ये खोज की है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में सिमिलीपाल के काले बाघों के संबंध में लंबे समय से बने रहस्य को सुलझाने का दावा।नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बेंगलुरू की वैज्ञानिक उमा रामकृष्णन की टीम ने की खोज।वैज्ञानिक उमा रामकृष्णन और उनके छात्र विनय सागर की टीम के अनुसार एक खास जीन में उत्परिवर्तन के कारण यह रंग उभरता है।

नयी दिल्ली: ओडिशा में सिमिलीपाल के काले बाघों के संबंध में लंबे समय से बने रहस्य को आखिरकार सुलझा लेने का दावा किया गया है और अनुसंधानकर्ताओं ने जीन में एकल उत्परिवर्तन की पहचान की, जिसके कारण उनकी विशिष्ट धारियां चौड़ी हो जाती हैं और कभी-कभी पूरी तरह से काला प्रतीत होती हैं।

सदियों से मिथक माने जाने वाले काले बाघ लंबे समय से आकर्षण का केंद रहे हैं। अब, नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (एनसीबीएस), बेंगलुरू की वैज्ञानिक उमा रामकृष्णन और उनके छात्र विनय सागर के नेतृत्व में एक टीम ने खोज की है कि एक खास जीन में उत्परिवर्तन के कारण यह रंग उभरता है।

प्रोफेसर रामकृष्णन ने कहा कि इस स्वरूप (फेनोटाइप) के संबंध में आनुवंशिक आधार पर गौर करने वाला यह पहला और एकमात्र अध्ययन है। उन्होंने कहा कि फेनोटाइप के बारे में पहले भी चर्चा की गयी है और इसके बारे में लिखा भी गया है। लेकिन पहली इसके आनुवंशिक आधार की वैज्ञानिक जांच की गयी।

अनुसंधानकर्ताओं ने भारत से अन्य बाघों के आनुवंशिक विश्लेषण और कंप्यूटर की मदद से प्राप्त आंकड़ों का एक साथ उपयोग कर यह दिखाया कि सिमिलीपाल के काले बाघ, बाघों की एक बहुत छोटी शुरूआती आबादी से उत्पन्न हुए हैं।

यह अध्ययन ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ नामक पत्रिका में सोमवार को प्रकाशित हुआ है। इसमें कहा गया है कि सिमिलीपाल अभयारण्य में बाघ पूर्वी भारत में एक अलग आबादी है तथा उनके और अन्य बाघों के बीच जीन प्रवाह काफी सीमित है।

अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों ने कहा कि बाघ संरक्षण के लिए इसके महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं क्योंकि इस तरह की अलग-थलग आबादी के कम समय में विलुप्त होने की भी आशंका है।

अध्ययन पत्र के प्रमुख लेखक और अनुसंधान टीम में शामिल पीएचडी छात्र सागर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार किसी अन्य स्थान पर या किसी अन्य जंगल में काले बाघ नहीं पाए गए हैं।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया