लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक सितम्बर से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:16 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में एक सितम्बर से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खुलेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को हुई बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘ स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। एक सितम्बर से नौंवी से बारहवीं तक और फिर आठ सितम्बर से छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे।’’ राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले कम होने के बाद यह फैसला किया गया है। संक्रमण की दूसरी लहर के कहर के दौरान शहर में ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बिस्तरों की कमी के कारण स्थिति काफी खराब हो गई थी। इस दौरान कई लोगों की जान भी गई थी। कोविड-19 के कारण पिछले साल लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण मार्च 2020 से ही दिल्ली में स्कूल बंद हैं। दिल्ली सरकार ने हाल ही में स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलने की घोषण की थी तथा दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्रों को प्रवेश से संबंधित कार्यों, व्यावहारिक गतिविधियों और परामर्श सत्रों के लिए स्कूल जाने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में कोविड-19 के कड़े दिशा-निर्देशों के बीच फिर खुले स्कूल

भारतदिल्ली में कोविड-19 के कड़े दिशा-निर्देशों के बीच खुले स्कूल

भारतदिल्ली : अधिक भीड़ होने के चलते द्वारका में श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया इस्कॉन मंदिर

भारतदिल्ली के स्कूल नौवीं से 12वीं कक्षाओं को फिर से खोलने की कर रहे तैयारी

भारतप्राधिकरण ने स्कूल, कॉलेज फिर से खोलने के लिए दिशा-निर्देश किए जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर