लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 16 नवंबर से पुनः खुलने के लिए तैयारी कर रहे स्कूल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:48 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल में तीन दिन बाद स्कूल पुनः खुलने वाले हैं और इसके लिए स्कूल के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा विभाग ने संस्थानों से सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु ने दो दिन पहले कहा था कि 16 नवंबर से कक्षा नौ से 11 तक के बच्चों को स्कूल भेजने पर निर्णय माता-पिता को लेना होगा।

कोविड-19 महामारी के कारण लगभग 20 महीने बंद रहने और इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होने के बाद स्कूल फिर से खोले जाएंगे। सीनियर कक्षाओं के लिए इस साल फरवरी से कुछ दिनों के लिए भौतिक कक्षाएं संचालित की गई थीं लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण अप्रैल में स्कूल फिर से बंद कर दिए गए थे। दक्षिण कोलकाता के ‘साउथ पॉइंट’ स्कूल में 16 नवंबर से केवल कक्षा नौ और 11 के छात्रों को प्रायोगिक कक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

साउथ पॉइंट एजुकेशन सोसाइटी के न्यासी कृष्ण दमानी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद अगले महीने ऑनलाइन माध्यम से पठन-पाठन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए परिसर में उपस्थित होकर नियमित कक्षाओं में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।”

यहां स्थित जीडी बिरला शिक्षा केंद्र 16 नवंबर से कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए सप्ताह में तीन बार ऑफलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करेगा। यादवपुर विद्यापीठ के प्रधानाचार्य परिमल भट्टाचार्य ने कहा, “हमने कक्षा नौ और 11 की कक्षाएं छोटे समूहों में बांट दी हैं और उसके अनुसार चर्या बदल दी है। हम प्रायोगिक कक्षाएं भी शुरू करेंगे।”

खड़गपुर के ग्रिफिन्स इंटरनेशनल स्कूल के सरबरी ब्रह्मा ने कहा, “छात्र लंबे समय से स्कूली जीवन से कटे हुए हैं। कक्षा 11 में दाखिला लेने वाले कुछ नए छात्रों ने स्कूल ठीक से देखा भी नहीं है। इसलिए हम पहले उन्हें स्कूल के माहौल में ढालने का प्रयास करेंगे।”

हावड़ा के योगेश चंद्र गर्ल्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका शुभ्रा चक्रवर्ती ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए दो छात्राएं एक बेंच के दो किनारों पर बैठेंगी और उनके बीच में “यहां नहीं बैठें” का स्टीकर लगा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?